फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   GD goenka school issued advisory for awareness about coronavirus

कोरोनावायरसः फ्लू, बुखार में बच्चों को न भेजें स्कूल, जीडी गोयंका स्कूल ने जारी की एडवाइजरी

Thu, 05 Mar 2020 02:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Mar 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
GD goenka school issued advisory for awareness about coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस का खौफ स्कूलों में भी पहुंच गया है। लखनऊ के शहीद पथ स्थित जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल ने अभिभावकों से फ्लू व बुखार से पीड़ित बच्चों को स्कूल न भेजने की एडवाइजरी जारी कर दी है। इसके साथ ही बच्चों को मास्क लगाने और बैग में सेनीटाइजर रखने का भी निर्देश दिया है।

विज्ञापन


स्कूल ने सभी अभिभावकों व स्टाफ को भी सावधानी बरतने की सलाह दी है। स्कूल के चेयरमैन सर्वेश गोयल ने बताया कि  कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसके तहत जिन बच्चों को फ्लू व बुखार के लक्ष्ण हैं, उन्हें स्कूल न भेजने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


साथ ही बच्चों को मास्क पहनने और बैग में सेनीटाइजर रखने को प्रेरित करें। अभिभावकों को यह भी सलाह दी गई है कि वे भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।

सीएमएस भी कर रहा जागरूक

GD goenka school issued advisory for awareness about coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर
सिटी मोंटेसरी स्कूल में भी प्रार्थना सभा में बच्चों को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक किया जा रहा है। स्कूल के पीआरओ ऋषि खन्ना ने बताया कि परीक्षा की वजह से बच्चों की संख्या पहले से काफी कम है। बावजूद इसके जितने भी स्कूल आ रहे हैं, उन्हें जागरूक किया जा रहा है। हाथ धोने, तबीयत बिगड़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने, स्वच्छता का ख्याल रखने आदि की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed