फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gayatri Prajapati will be taken of judiacial custody.

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को न्यायिक हिरासत में लेने का आदेश

Tue, 09 Feb 2021 10:03 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 09 Feb 2021 10:03 AM IST
विज्ञापन
Gayatri Prajapati will be taken of judiacial custody.
पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति - फोटो : amar ujala

खनन मंत्री रहते फर्म बनाकर करोड़ों रुपये के काले धन को सफेद करने और संपत्ति अर्जित करने के मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को प्रवर्तन निदेशालय के विशेष न्यायाधीश दिनेश कुमार शर्मा ने न्यायिक हिरासत में लेने का आदेश दिया। उन्होंने ईडी की ओर से दर्ज कराए गए मामले में यह आदेश दिया।

विज्ञापन


वहीं, कोर्ट ने गायत्री को 10 दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिए जाने की मांग वाली ईडी की अर्जी पर सुनवाई के लिए 10 फरवरी की तारीख तय की है। इससे पहले सुनवाई के लिए गैंगरेप मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री को कोर्ट में पेश किया गया। इस पर कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेने का आदेश दिया।
विज्ञापन


इसके बाद ईडी की ओर से प्रजापति को पूछताछ के लिए रिमांड पर दिए जाने की मांग वाली अर्जी दी गई। इसमें कहा गया कि सतर्कता अधिष्ठान ने प्रजापति के खिलाफ पिछले साल 26 अक्तूबर को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ईडी ने 14 जनवरी को जांच शुरू की। इसमें पता चला कि प्रजापति ने खनन मंत्री रहते करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की और कई फर्म बनाकर निवेश किया था। इसलिए इस मामले में रिमांड पर लेकर पूछताछ किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed