{"_id":"6807fc8ab81afe3987010a50","slug":"gave-triple-talaq-to-wife-for-not-giving-dowry-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1169081-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दहेज न देने पर पत्नी को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दहेज न देने पर पत्नी को दिया तीन तलाक
Wed, 23 Apr 2025 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 23 Apr 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
दहेज न देने पर पत्नी को दिया तीन तलाक
लखनऊ। हुसैनगंज निवासी सविस्ता नाज ने दहेज न मिलने पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता के पति मलिहाबाद के खालिसपुर निवासी शारिफ खान, उसके पिता आतिफ व बहन जूनि के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
सविस्ता के मुताबिक 2013 में उनका निकाह हुआ था। 2018 में शारिफ ऑस्ट्रेलिया चला गया। ससुर व ननद दहेज लाने का दबाव बनाने लगे। असमर्थता जताने पर आरोपी मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे और घर से निकाल दिया। 2023 में शारिफ ऑस्ट्रेलिया से लौटा, पर उन्हें लेने नहीं आया। आरोप है कि कुछ दिन पहले शारिफ हुसैनगंज ससुराल पहुंचा और तीन तलाक दे दिया। इंस्पेक्टर राम कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की तफ्तीश चल रही है।