फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gauri murder himanshu feel guilty

मां-बहन से नजर नहीं मिला पाया गौरी का हत्यारा!

Mon, 16 Feb 2015 10:45 AM IST
Updated Mon, 16 Feb 2015 10:45 AM IST
विज्ञापन
gauri murder himanshu feel guilty

गौरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी हिमांशु प्रजापति रविवार दोपहर जेल में मुलाकात करने आई अपनी मां और बहन के सामने तो आया लेकिन चुप्पी साधे रहा। मां-बहन जाली से उसे निहारती रही, जबकि साक्ष्य छुपाने का आरोपी अनुज खुद को बेकुसूर बताते हुए परिवारीजनों के सामने रोया और जल्दी छुड़ाने की गुहार लगाता रहा।

विज्ञापन


गौरी की हत्या के आरोप में जेल में बंद हिमांशु प्रजापति व साक्ष्य छुपाने के आरोपी अनुज गौतम से मुलाकात करने रविवार को उनके परिवारीजन जिला जेल पहुंचे। हिमांशु ने मुंबई से आई अपनी बहन डॉली की तरफ देखा और नजरें झुका लीं। माता-पिता व बहन ने काफी कोशिश की, लेकिन वह कुछ नहीं बोला। शोरगुल के बीच परिवारीजन उसे एकटक निहारते रहे।
विज्ञापन


अपने कृत्य पर पछता रहे हिमांशु ने मुलाकात का वक्त खत्म होने पर परिवारीजनों पर एक नजर डाली और लौट गया। वहीं, अनुज गौतम अपने परिवारीजनों के साथ हिमांशु की मां और बहन से भी खुद को बेगुनाह बताकर जल्दी छुड़ा लेने की विनती करता रहा। उसने कहा कि हत्या के बारे में उसे कुछ नहीं पता था। वह तो सिर्फ हिमांशु के साथ दो घंटे घूमा और लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके घर भी नहीं गया था। परिवारीजनों ने अनुज को ढांढस बंधाया। जेल में बंद भाई से मुलाकात करके लौटी डॉली ने कहा कि कभी किसी से झगड़ा न करने वाले हिमांशु ने कत्ल किया है, इस पर यकीन नहीं होता। बंदियों से मुलाकात करने वालों की भीड़ की वजह से हिमांशु से बात नहीं हो सकी।

हत्यारों को फांसी की मांग

gauri murder himanshu feel guilty

कायस्थ समाज स्वाभिमान सभा ने नायकनगर स्थित कार्यालय पर आयोजित सभा में श्रद्धांजलि देने के साथ गौरी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही कातिलों को फांसी और परिवार को 25 लाख की सहायता की मांग की गई।

इसके साथ बहराइच के इंजीनियर शिखर श्रीवास्तव की हत्या के आरोपी बसपा विधायक डॉ. विजय व उनकी पत्नी की गिरफ्तारी के साथ पीड़ित परिवार को 25 लाख की सहायता की मांग की गई।

प्रार्थना सभा में संगठन के अध्यक्ष अरुण प्रकाश श्रीवास्तव, आलोक सिन्हा, पंकज खरे, रामायन श्रीवास्तव, प्रियम श्रीवास्तव, हेमंत कुमार, गौरव श्रीवास्तव, अनिल, अखिलेश, अतुल अस्थाना, सुमन सक्सेना, नीलम सक्सेना, आरके श्रीवास्तव, बलवीर सक्सेना, पीडी निगम, पीएन भटनागर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed