फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gaurav Shukla's first day in jail.

जेल में एक-एक पल भारी पड़ रहा है रेप के आरोपी गौरव को

Fri, 15 Apr 2016 01:40 AM IST
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Gaurav Shukla's first day in jail.
गौरव शुक्ला चेहरा ढ़के हुए - फोटो : amar ujala

...नर्म बिस्तर ...एयरकंडीशंड बेडरूम ...सुबह की कॉफी ...लंच और डिनर में फेवरेट इटैलियन डिश ...आसपास घूमते नौकर और चेले-चपाटी। चंद घंटों पहले गौरव शुक्ला की यही जिंदगी हुआ करती थी। लेकिन अब जेल में पथरीली जमीन का बिछौना है।

विज्ञापन


लंच-डिनर में साधारण दाल-रोटी है। एसी की जगह खिड़कियों से आती गरम हवा है। जो गौरव के लिए एक-एक पल किसी सजा से कम नहीं है। बृहस्पतिवार को जेल में उसकी पहली सुबह खासी तनावभरी रही।
विज्ञापन


चेहरे पर उदासी और छटपटाहट साफ नजर आ रही थी। गुमसुम हालत में वह मुलाहिजा बैरक (कोरेंटाइन ब्लॉक के क्यू चार बैरक) के एक कोने में ही बैठा रहा। गिनती का वक्त आया तभी वह अपनी जगह से हिला। उसने चाय पी न ही नाश्ता किया। नहाया भी नहीं। दोपहर को अरहर की दाल, रोटी, चावल और सूखी सब्जी दी गई लेकिन उसने भोजन की तरफ देखा तक नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाली सरका दी और गुमसुम बैठा रहा

Gaurav Shukla's first day in jail.
गौरव शुक्ला सफेद शर्ट में - फोटो : amar ujala

एक बुजुर्ग बंदी ने उसकी हालत देखकर पुचकारा तो वह फफक पड़ा। बुजुर्ग बंदी ने उसे समझाया। किसी तरह गौरव ने एक-दो निवाले गले से उतारे। इसके बाद थाली सरका दी और गुमसुम बैठ गया।

उसकी हालत देखकर बंदियों ने जेल अधिकारियों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे जेल अधिकारियों ने भी गौरव को समझाया। जेल अधिकारियों के अनुसार 16 अप्रैल को सुनाई जाने वाली सजा को लेकर वह तनाव में है। इस वजह से वह रोता है।

जेल अधिकारियों ने उसे समझाया कि तीन हजार कैदियों की तरह वह भी कैदी है और जेल में उसे कोई परेशानी हो तो वह उनसे कहे। उधर, जेल सूत्रों का कहना है कि गौरव को लग रहा है कि अब उसकी जिंदगी जेल में ही कटेगी। अगर उसे उम्रकैद हो गई तो सब कुछ खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed