फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gaurav Dalmia becomes the government witness in Sanjay Sherpuria case.

सरकारी गवाह बना गौरव डालमिया: ईडी के सामने महाठग संजय शेरपुरिया का भंडाफोड़ा, झांसा देकर फंसाया था

Wed, 14 Jun 2023 03:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 14 Jun 2023 03:47 PM IST
सार

उद्योगपति गौरव डालमिया ने प्रवर्तन निदेशालय के सामने महाठग संजय राय शेरपुरिया की कारस्तानियों के बारे में बताया। इस दौरान ईडी के अधिकारियों ने शेरपुरिया का डालमिया से आमना-सामना भी कराया।

विज्ञापन
Gaurav Dalmia becomes the government witness in Sanjay Sherpuria case.
Sanjay Sherpuria - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाठग संजय राय शेरपुरिया के एनजीओ को छह करोड़ रुपये देने वाला उद्योगपति गौरव डालमिया सरकारी गवाह बन गया है। बीते 12 दिनों से कस्टडी रिमांड पर लिए गए शेरपुरिया का ईडी के अफसरों ने गौरव डालमिया से आमना-सामना भी कराया। डालमिया ने जांच अधिकारियों के सामने शेरपुरिया और उसके एजेंट कासिफ की कारस्तानियों का भांडा फोड़ दिया।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो डालमिया ने शेरपुरिया के खिलाफ बयान दिया है कि उसने अपने एजेंट कासिफ के जरिये उसे केस खत्म करने का झांसा देकर फंसाया था। इसके एवज में दो बार में छह करोड़ रुपये लिए। जब डालमिया ने इतनी बड़ी रकम नकद देने में असमर्थता जताई तो शेरपुरिया ने उसे अपने एनजीओ में रकम भेजने की बात कही। इसके बाद डालमिया ट्रस्ट के खाते से रकम ट्रांसफर की गई। बाद में जब डालमिया ने उससे केस खत्म नहीं होने पर पूछा तो वह टरकाने लगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Jeeva Murder: मुंगेर से ली थी रिवाल्वर... नेपाल के होटल में सुपारी देने वाले से मिला, शूटर के चार बड़े खुलासे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में बनेंगे सुपर स्टेट हाईवे: सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए नियम बदला, चार-छह लेन तक होंगे चौड़े


डालमिया ने शेरपुरिया के करीबी अफसरों के भी नाम बताए
ईडी की पूछताछ में उद्योगपति गौरव डालमिया ने संजय शेरपुरिया के करीबी कुछ अफसरों का नाम भी जांच अधिकारियों को बताया है, जिनकी मदद से वह केस खत्म कराने का दावा कर रहा था। इनमें से किन अधिकारियों से उसने डालमिया की मुलाकात कराई थी, इस बारे में अधिकारी जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं।

ईडी की पूछताछ के दौरान शेरपुरिया लगातार अधिकारियों को गुमराह करता रहा। वह अपने एनजीओ यूथ रुरल एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन और कंपनियों से कोई वास्ता नहीं होने की बात कहता रहा। जब अधिकारियों ने उसके गुजरात की कंपनियों के नाम पर बैंकों से लिए लोन के बारे में पूछा तो उसने नुकसान होने और बाद में दिवालिया होने की बात कही। वह अपनी पत्नी को भी निर्दोष बताता रहा।

उधर, दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शेरपुरिया की ईडी हिरासत अगले तीन दिनों के लिए और बढ़ा दी है। केंद्रीय एजेंसी को दो बार शेरपुरिया की रिमांड मिल चुकी है। मंगलवार को उसकी दूसरी रिमांड अवधि खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। इस पर अदालत ने शेरपुरिया की रिमांड अवधि तीन दिन बढ़ाने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed