फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gaurav bhatiya resigns from all posts

समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव भाटिया ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

Sun, 05 Feb 2017 03:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Feb 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
gaurav bhatiya resigns from all posts
गौरव भाट‌िया
समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव भाटिया ने रव‌िवार को सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। गौरव को 10 दिन पहले दूसरी बार सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन का सचिव चुना गया था।
विज्ञापन


उनके पिता मुलायम स‌िंह यादव के करीबी रहे हैं। गौरव ने रविवार को ट्वीट भी किया, मैंने सपा की नेशनल प्रेसीडेंट लीगल विंग और सभी पदों से इस्तीफा देने का फैसला ले लिया है। नेता जी और अखिलेश को इस्तीफा भेज रहा हूं। चर्चा है क‌ि गौरव लगातार टीवी चैनलों पर सपा का पक्ष रख रहे थे इसके बाद भी उन्हें तवज्जो नहीं म‌िल रही थी। पार्टी में अपनी अनदेखी से नाराजगी के चलते उन्होंने इस्तीफा द‌िया।
विज्ञापन


वहीं गौरव ने सोशल मी‌ड‌िया पर पोस्ट ‌क‌िया है क‌ि ऐसा करने का फैसला मैंने अपने ‌स‌िद्धांतों के आधार पर ‌ल‌िया है। उन्होंने ‌अख‌िलेश को चुनाव के ल‌िए शुभकामना दी और ल‌िखा, मैंने डेढ़ दशक से ज्यादा वक्त तक पार्टी की सेवा की है अब पार्टी लोकतंत्र, धर्मन‌िर्पेक्षता और समाजवाद के ‌स‌िद्धांतों से समझौता कर रही है ऐसे में मेरा पार्टी से जुड़़ा रहना संभव नहीं क्योंक‌ि मैंने हमेशा इन्हीं स‌िद्धांतों पर यकीन क‌िया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed