क्या आपको पता है, किससे डरती हैं अभिनेत्री गौहर खान?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डांसिंग, एक्टिंग और होस्टिंग में गौहर खान के जलवे आप देख ही चुके हैं। अब गौहर के नए और रोमांचकारी अवतार को देखने के लिए तैयार हो जाइए। रिएलटी शो ‘आई कैन डू दैट’ में गौहर ऐसे स्टंट करती नजर आएंगी, जो आपको दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर देंगे।
मंगलवार को गौहर खान शो के प्रमोशन के सिलसिले में लखनऊ पहुंची। जहां उन्होंने फिल्म, एक्टिंग और पर्सनल लाइफ के तमाम पहलुओं पर खुलकर बात की।
गौहर ने बताया कि इस शो में जान जोखिम में सिर्फ इसलिए डाली, ताकि जब मैं बूढ़ी हो जाऊं तो मेरे पास खूबसूरत यादों का पिटारा हो। वरना मैं पढ़ने में अच्छी रही। कोई भी ऑफिस जॉब कर सकती थी।
लेकिन खुद पर प्राउड फील करने के लिए इस शो का हिस्सा बनी। गौहर मानती हैं कि सिर्फ पैसा कमाना ही लाइफ नहीं। शो में जर्मन व्हील व कार्ट व्हील के स्टंट किए, जो बहुत ही रोमांचकारी रहे।
स्टंट से आईं चोटें
इन स्टंट्स को सात दिन में तैयार किया और इस दौरान काफी चोटें भी लगीं। एक्ट से पहले थर-थर कांपती थी, लेकिन हौसले से डर पर जीत हासिल की। गौहर ने बताया कि शो में कुल 12 कंटेस्टेंट्स हैं, जिसे फरहान अख्तर होस्ट कर रहे हैं।
कंटेस्टेंट्स में विजय वाणी को मैं अपना मजबूत प्रतिद्वंद्वी मानती हूं। ‘इशकजादे’ की चांद बीबी फेम गौहर बताती हैं कि पहले स्विमिंग से बहुत डर लगता था। मुझे लगता था यह मैं नहीं कर पाऊंगी, लेकिन अब इस शो को करने के बाद ऐसा लगता है कि मैं हर काम कर सकती हूं।
कम से कम कोशिश तो कर ही सकती हूं। गौहर हीरोइनों को फिल्मों में फिलर्स नहीं मानती और ‘बर्फी’ में प्रियंका चोपड़ा के रोल जैसा किरदार निभाने की ख्वाहिश रखती हैं।