{"_id":"6b5efffe824f405540510dcb892a3cb0","slug":"gate-registration-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेट रजिस्ट्रेशन शुरू, छात्राओं को किया निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेट रजिस्ट्रेशन शुरू, छात्राओं को किया निराश
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2013 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी समेत देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एमटेक और पीएचडी एडमिशन सहित पीएसयू नौकरियों के लिए होने वाले ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) के रजिस्ट्रेशन छात्राओं के लिए फ्री नहीं होंगे।
विज्ञापन
सोमवार से शुरू होने वाले गेट के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए छात्राओं को 750 रुपये फीस भरनी होगी। पिछले साल तक यह प्रक्रिया निशुल्क थी।
साथ ही छात्रों के लिए एप्लीकेशन फीस 1200 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये कर दी गई है। गेट में छात्राओं की भागेदारी लगभग 40 प्रतिशत है।
गेट ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (जीओएपीएस) के लिए वेबसाइट दो सितंबर से शुरू हो जाएगी। इसमें रजिस्ट्रेशन एक अक्तूबर तक और एप्लीकेशन तीन अक्तूबर तक जमा होंगे।
विज्ञापन
ऑनलाइन एप्लीकेशन का प्रिंट 10 अक्तूबर तक जमा होगा। फीस नेट बैंकिंग (10 रुपये अतिरिक्त) के अलावा एसबीआई और सिंडिकेट बैंक चालान (25 रुपये अतिरिक्त) के आधार पर भी जमा की जा सकती है।
विज्ञापन
गेट परीक्षा एक फरवरी से दो मार्च तक हर शनिवार व रविवार दो-दो शिफ्ट में होगी। एग्जाम शिफ्ट चुनने के बाद उसमें बदलाव नहीं होगा जबकि परीक्षा केंद्र बदला जा सकता है।
गेट स्कोर पर देश की लगभग 15 पब्लिक सेक्टर यूनिट (पीएसयू) भी नौकरियां देंगी। परीक्षा 200 शहरों में होगी। इसमें पहली बार सभी 22 पेपर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के रूप में ऑनलाइन होंगे।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदक पहले अब
छात्राएं (सभी वर्ग) फ्री 750
छात्र (जनरल ओबीसी) 1200 1500
छात्र (एससी-एसटी-निशक्त) 600 750