फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gas cylinder booking starts from today

आज से करा सकेंगे रसोई गैस की बुकिंग

Mon, 10 Mar 2014 01:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 10 Mar 2014 01:11 PM IST
विज्ञापन
gas cylinder booking starts from today

बीते तीन माह से रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी को लेकर चल रहा ऊहापोह 10 मार्च

विज्ञापन
से खत्म हो जाएगा।

रसोई गैस सिलेंडर में डीबीटीएल योजना के तहत दी जाने वाली सब्सिडी का खाता सोमवार को समायोजित करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

इसके बाद एलपीजी कंज्यूमर्स को सब्सिडी दर पर रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग व डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी।


मालूम हो कि डीबीटीएल योजना को समाप्प्त किए जाने के बाद संबंधित खाते को समायोजित करने के लिए बीते दो दिनों से सभी एलपीजी गैस एजेंसियों पर बुकिंग व डिलीवरी बंद कर दी गई थी।

तेल कंपनियों के निर्देशन में डीबीटीएल सर्वर को अपग्रेडे किए जाने का काम सभी एजेंसियों पर किया जा रहा था। इस दौरान किसी भी गैस एजेंसी पर न तो नए एलपीजी कनेक्शन दिए गए और न ही बुकिंग ही हो पाई।

अपग्रेडेशन का काम सोमवार को पूरा हो जाएगा। रसोई गैस सिलेंडरों की बुकिंग व डिलीवरी रोके जाने के बाद उपभोक्ताओं को खासी परेशानी उठानी पड़ी।


माना जा रहा है कि अब सोमवार को बुकिंग खुलने के बाद सभी गैस एजेंसियों पर बुकिंग कराने वालों की भारी भीड़ उमड़ेगी।

इसके लिए गैस एजेंसियों ने अपने स्टॉक व बुकिंग की व्यवस्था की तैयारियां कर ली हैं। होली नजदीक आने से गैस की डिमांड इन दिनों बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed