फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gardener in Chinhat has been wandering for 13 months for electricity connection

Lucknow News: चिनहट में 13 माह से बिजली कनेक्शन के लिए भटक रहा माली

Tue, 30 Sep 2025 03:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Gardener in Chinhat has been wandering for 13 months for electricity connection
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। चिनहट खंड में बिजली कनेक्शन पाना और गलत बिल सही कराना आसान नहीं है। यहां जिम्मेदार अफसर अपने ही वरिष्ठ अधिकारियों की नहीं सुनते, आम जनता की तो बात ही दूर है। इसी लापरवाही के शिकार लोनापुर निवासी माली गणेश कुमार मौर्य पिछले 13 माह से घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन


गणेश कुमार ने 16 अगस्त 2024 को 18,585 रुपये का एस्टीमेट शुल्क जमा किया था। एक पोल लगाकर कनेक्शन होना था, मगर फाइल दबा दी गई। गणेश ने बताया कि यदि बिजली मिल गई होती तो उसका मकान भी बन चुका होता, पर कनेक्शन न मिलने से नींव तक नहीं पड़ सकी। साहब लोगों से फरियाद करने और अधिशासी अभियंता से मिलने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

आवेदक को कनेक्शन देने की हो रही कार्रवाई

Iउपखंड के पूर्व एसडीओ ने आवेदक गणेश कुमार मौर्य से 35 रुपये वर्गफीट योजना में बिजली कनेक्शन लेने के लिए एस्टीमेट जमा कराया था। यह प्रकरण सोमवार को मेरे संज्ञान में आया है। आवेदक को कनेक्शन देने की कार्रवाई चल रही है। I
विज्ञापन
विज्ञापन


I- मनीष यादव, एसडीओ, गोमतीनगर विस्तारI
दो महीने से दौड़ा रहे जेई
इसी तरह मलिहाबाद निवासी अजीत यादव ने बताया कि संतोष कुमारी के नाम से पांच जुलाई को कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया और 31 जुलाई को 1,570 रुपये शुल्क भी जमा कर दिया। इसके बावजूद जेई पिछले दो महीने से केवल आश्वासन दे रहे हैं। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार सक्सेना ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है, मंगलवार को ही कनेक्शन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed