फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ganja worth Rs 4 crore seized from Thai women at airport

Lucknow News: एयरपोर्ट पर थाई महिलाओं से पकड़ा चार करोड़ का गांजा

Thu, 15 May 2025 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Ganja worth Rs 4 crore seized from Thai women at airport
एयरपोर्ट पर थाई महिलाओं से पकड़ा चार करोड़ का गांजा
लखनऊ। लखनऊ और कानपुर मादक पदार्थों का गढ़ बनते जा रहे हैं। बुधवार को कस्टम अधिकारियों ने चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ में चार करोड़ रुपये का गांजा पकड़ा। इस हाइड्रोपोनिक वीड (उच्च गुणवत्ता का गांजा) को दो थाई महिलाएं तस्करी करला रही थीं, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। डेढ़ महीने पहले 20 करोड़ का हाइड्रोपोनिक वीड पकड़ा गया था। इसे भी थाईलैंड से तस्करी के रास्ते लाया गया था।
विज्ञापन


12 मई को तीन दिन पहले ही जिम्मेदारी संभालने वाले कस्टम उपायुक्त नंदेश्वर सिंह के नेतृत्व में अधीक्षक ज्योति सिंह और निरीक्षक शिवम बाजपेई, आकाश दीक्षित, अंदीप यादव, अर्पित बाजपेयी, लोकेश, विवेक और अभिषेक की टीम ने जांच के दौरान बैंकाक से लखनऊ आ रही दो महिला थाई यात्रियों को रोका। एक्सरे में उनके ट्राॅली बैग में संदिग्ध पैकेट दिखे। तलाशी लेने पर खाद्य पदार्थों के बीच 4-4 पैकेट मिले, जिनमें हरे रंग का मादक पदार्थ भरा था। जांच में इसके गांजा/हाइड्रोपोनिक वीड/ मारिजुआना होने की पुष्टि हुई। लगभग 4.041 किलो गांजा की अनुमानित कीमत 4.041 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

45 दिन में 24 करोड़ का गांजा सीज

सूत्रों के मुताबिक गांजा की तस्करी करने वाली ये महिलाएं कैरियर हैं। थाईलैंड का ये गांजा या हाईड्रोफोनिक वीड ताजा और ज्यादा नशीला होता है। इसीलिए इसकी भारी मांग है। थाईलैंड में इसकी कीमत लगभग 25-30 लाख रुपये किलो है, जो भारत में एक करोड़ रुपये किलो बिकता है। सोने की तस्करी से ज्यादा कमाई गांजा की तस्करी में है। रेव पार्टियों में इस गांजा का जमकर इस्तेमाल हो रहा है। लखनऊ और कानपुर के बार,पब,क्लब और कालेजों के आसपास एक ग्राम वीड 2500 रुपये बेचा जा रहा है। महज 45 दिन में 24 करोड़ का गांजा केवल लखनऊ एयरपोर्ट पर सीज होना इसके बढ़ते इस्तेमाल का संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed