फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका

Fri, 03 Jan 2020 12:47 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 03 Jan 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
Gangster shot property dealer, Police investigation underway
अवधेश (फाइल फोटो) रोते- बिलखते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में जानकीपुरम का गुड़रियनपुरवा इलाका बृहस्पतिवार शाम 7.30 बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। बाइक सवार तीन बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर अवधेश कुमार अवस्थी (55) को दुकान के अंदर घुसकर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल प्रॉपर्टी डीलर को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटे ने तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसके कुछ देर बाद ही क्राइम ब्रांच की टीम ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया। उससे हमलावरों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Gangster shot property dealer, Police investigation underway
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस अधीक्षक ट्रांसगोमती राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक अवधेश के परिवार में पत्नी सविता, बेटी रोहिणी व बेटा रोहित है। प्रॉपर्टी डीलिंग के काम के साथ उन्होंने घर में ही परचून की दुकान खोल रखी है। बृहस्पतिवार शाम 7.30 बजे अवधेश दुकान के अंदर टीवी देख रहे थे। अंदर के कमरे में बेटा, बेटी व पत्नी थी। इसी बीच अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर तीनों निकले तो दुकान के अंदर अवधेश खून से लथपथ पड़े थे। आनन-फानन उन्हें पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 
Gangster shot property dealer, Police investigation underway
प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका
देर शाम आधा दर्जन राउंड फायरिंग से जानकीपुरम का पूरा इलाका दहल गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के घरों के लोग बाहर निकले, लेकिन तब तक हमलावर निकल चुके थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई। दुकान के अंदर से तीन खोखे मिले हैं। पुलिस के मुताबिक गोलियां पिस्तौल से चलाई गई थी। अवधेश के शरीर के दाहिने हिस्से में तीन गोलियां लगी हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gangster shot property dealer, Police investigation underway
अवधेश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

जमीन की बिक्री के रुपये को लेकर था विवाद
बेटे रोहित के मुताबिक अवधेश का जमीन की बिक्री से संबंधित कुछ लेनदेन का विवाद खदरा के शेर मोहम्मद से चल रहा था। इसे लेकर वह रंजिश रखता था। आरोप लगाया कि उसके इशारे पर ही घटना हुई है।रोहित के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के लिए शेर मोहम्मद ने निजी सुरक्षाकर्मी गुड्डू व पांडेय को भेजा। कहा कि जमीन के मामले में कितने रुपये का लेनदेन है, इसके बारे में वह नहीं जानता पर शेर मोहम्मद अक्सर उसके पिता को धमकी देता था। रोहित ने तीनों पर संदेह जताते हुए तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके थोड़ी देर बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी शेर मोहम्मद को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
Gangster shot property dealer, Police investigation underway
घर में मौका मुआयना कर परिवारीजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

प्रॉपर्टी डीलर अवधेश कुमार अवस्थी (55) को गोली नकाबपोश बदमाशों ने मारी थी। बेटी रोहिणी के मुताबिक वह घर में मां के साथ थी। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर बाहर निकली तो लंबे कद का आदमी दुकान के पास से पिस्तौल हाथ में लेकर भाग रहा था। उसका चेहरा ढका हुआ था। वहीं उसके साथ दूसरा बदमाश भी था। वहीं, पिता दुकान के अंदर खून से लथपथ पड़े थे। वह भागकर दौड़ी भी, लेकिन बदमाश बाइक से काफी दूर जा चुके थे। भागते वक्त उन्होंने धमकी भी दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed