फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: बीच सड़क पर युवक संग खेला 'खूनी खेल', शादी के 37 दिन में ही उजड़ गई दुनिया, तस्वीरें...

Fri, 03 Jan 2020 08:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Jan 2020 08:45 AM IST
विज्ञापन
Youth Murdered Brutally by Firing after 37 days of marriage in haldwani
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक युवा व्यवसायी नाजिम खान की भीमताल मार्ग पर अमृतपुर-चंदादेवी मोड़ के पास बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दिन दहाड़े हत्या की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं नाजिम और उसकी पत्नी फैजिया की दुनिया तो निकाह के 37 दिन में उजड़ गई। 

Youth Murdered Brutally by Firing after 37 days of marriage in haldwani
- फोटो : अमर उजाला

नाजिम खान का निकाह 27 नवंबर को रामपुर जिले के टांडा निवासी फौजिया के साथ धूमधाम के साथ हुआ था। फौजिया इन दिनों मायके गई है। पति की हत्या से उसकी दुनिया उजड़ गई। कातिलों ने उसके सपनों को गोली से छलनी कर दिया। परिवार के लोगों का कहना है कि नाजिम की किसी से दुश्मनी नहीं थी। कभी मोहल्ले में उससे किसी की तकरार भी नहीं हुई थी। 

Youth Murdered Brutally by Firing after 37 days of marriage in haldwani
- फोटो : अमर उजाला

नाजिम वादात के वक्त अपनी एक महिला मित्र के साथ था। वारदात के बाद जब लोगों ने महिला से जानकारी ली तो उसने खुद को नाजिम की पत्नी बताया था, जबकि नाजिम की शादी फौजिया से हुई थी। पुलिस का मानना है कि महिला नाजिम की करीबी थी इसी कारण वह दुकान खुली छोड़कर उसके साथ स्कूटी से भीमताल मार्ग पर गया था। नाजिम के बड़े भाई वाजिद उर्फ राजू और चाचा सलमान का कहना है कि वह महिला को नहीं जानते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Youth Murdered Brutally by Firing after 37 days of marriage in haldwani
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने बताया कि, इंदिरानगर वार्ड-33 निवासी 31 वर्षीय नाजिम खान पुत्र रियासत खान पटेल चौक पर लेडीज कपड़े और दवा बेचने का काम करता था। बृहस्पतिवार सुबह वह घर से दुकान खोलने के लिए स्कूटी से निकला था। उसी दौरान कुछ युवक वहां आए और नाजिम पर गोलियां बरसा दी। हमलावरों ने व्यवसायी की दाहिनी आंख पर गोली मारी थी जो सिर को चीरते हुए बाहर निकल गई। 

विज्ञापन
Youth Murdered Brutally by Firing after 37 days of marriage in haldwani
- फोटो : अमर उजाला

अपराह्न करीब पौने चार बजे उसके बड़े भाई वाजिद उर्फ ‘राजू’ को एक महिला ने फोन कर जानकारी दी कि नाजिम का एक्सीडेंट हो गया है, उसे अस्पताल लाया जा रहा है। बकौल वाजिद टेढ़ी पुलिस स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि भाई की हादसे में नहीं बल्कि गोली लगने से मौत हो गई है। पुलिस ने व्यवसायी के साथ मौजूद रही महिला को हिरासत में ले लिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed