{"_id":"42fefab26dcb21531f14f1d71aef05e3","slug":"gangrape-with-minor-girl-by-three-frinds-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन दोस्तों ने मिलकर किया नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दोस्तों ने मिलकर किया नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 05 Nov 2015 01:31 PM IST
विज्ञापन
कानपुर चकेरी क्षेत्र में रहने वाली 11वीं की छात्रा से मंगलवार को तीन छात्रों ने गैंगरेप किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची छात्रा ने परिवार वालों को आपबीती सुनाई तो वे सभी पुलिस के पास पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार को गैंगरेप, पॉक्सो और छात्रा को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर तीनों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा को मेडिकल मुआयने के लिए डफरिन अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
15 वर्षीय छात्रा एक चाय कंपनी के कर्मचारी की पुत्री है और चकेरी के ही एक कॉलेज में पढ़ती है। उसके पिता ने बताया कि केडीए कालोनी जाजमऊ निवासी रजत प्रजापति उनकी बेटी को कॉलेज और कोचिंग आते-जाते समय परेशान करता था।
विज्ञापन