फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gangrape with mentally retarded girl in ambedkarnagar

घर से उठा ले जाकर मंदबुद्धि लड़की का किया गैंगरेप

Thu, 01 Oct 2015 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर (टांडा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर (टांडा) Updated Thu, 01 Oct 2015 12:00 PM IST
विज्ञापन
gangrape with mentally retarded girl in ambedkarnagar

अंबेडकरनगर के टांडा थाना क्षेत्र में एक मंदबुद्धि किशोरी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी एक बाग में मिली। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। मामला दो अलग अलग वर्ग से जुड़ा होने के चलते मोहल्ले में दो थानों की पुलिस के अलावा पीएसी तैनात कर दी गई है। बुधवार सुबह एसडीएम टांडा, सीओ सिटी व सीओ आलापुर ने भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी प्राप्त की। अफसरों ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने कहा है कि मंगलवार रात वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में सो रहा थे। रात साढ़े तीन बजे उनकी मंदबुद्धि पुत्री चारपाई लेकर घर के बाहर दरवाजे के निकट सोने चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसी बीच मोहल्ले के ही कुछ युवक वहां आए और उन्होंने उसकी पुत्री का हाथ-पैर रस्सी से बांध दिया। वह शोर न मचाने पाए, इस लिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उसे उठाकर निकट अमरूद के बाग में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

भोर में जब उन लोगों की आंख खुली तो उसके चारपाई पर नहीं मिलने पर परिवारीजनों ने अन्य लोगों के साथ उसकी खोजबीन शुरू की। जब वे सब अमरूद के बाग में पहुंचे तो वहां किशोरी अचेतावस्था में पड़ी मिली। उसके हाथ-पैर रस्सियों से बंधे हुए थे।

लड़की ने यूं सुनाई आपबीती

gangrape with mentally retarded girl in ambedkarnagar

मुंह से कपड़ा बाहर निकाला, तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र होने लगे। मामला दो अलग-अलग वर्ग से जुड़ा था, इसलिए आननफानन में कोतवाल ओपी यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के साथ ही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी टांडा में भर्ती कराया।

किसी भी प्रतिकूल स्थिति से बचने के लिए प्रशासन ने अलीगंज व हंसवर थानों की पुलिस के साथ पीएसी की भी तैनाती कर दी। बुधवार सुबह एसडीएम टांडा नरेंद्र सिंह ने सीओ सिटी अतुल श्रीवास्तव व सीओ आलापुर राजेंद्र सिंह के साथ मोहल्ले में पहुंचकर पीड़ित -परिवार से मुलाकात की और न्याय का भरोसा दिलाया।

उधर कोतवाल श्री यादव ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर चंदन, मंशाराम, राजेंद्र व एक अन्य के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में सब कुछ सामान्य है।
 
एहतियातन पुलिस व पीएसी की तैनाती की गई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed