{"_id":"64d9269808b0db7e1a0281b4","slug":"gangas-water-level-rises-again-panic-in-katri-raebareli-news-c-101-1-slko1031-2691-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गंगा का जलस्तर फिर बढ़ा, कटरी में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गंगा का जलस्तर फिर बढ़ा, कटरी में दहशत
Mon, 14 Aug 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
क्रासर
चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर के सापेक्ष 98.280 पहुंचा जलस्तर
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। जिले के गंगा नदी के कटरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों पर बाढ़ का खतरा फिर मंडराने लगा है। वजह रविवार से गंगा नदी के जलस्तर में फिर बढ़ोतरी होने लगी। इससे कटरी क्षेत्र के लोगों में दहशत है। गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर के सापेक्ष रविवार को 98.280 मीटर दर्ज किया गया।
केंद्रीय जल आयोग डलमऊ के मुताबिक, बारिश फिर होने लगी है। ऐसे में गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। जलस्तर बढऩे के कारण कटरी क्षेत्र के जहांगीराबाद, चकमलिक भींटी, अंबहा, बबुरा, जमाल नगर मोह्दिदीनपुर, पूरे रेवती सिंह आदि गांव के लोगों में दहशत है। ग्रामीण साजन यादव, दिनेश, सरजू सिंह का कहना है कि नदी के जलस्तर में बढऩे के कारण लोगों में दहशत है। नदी का जलस्तर बढऩे से डलमऊ के अलावा सरेनी, ऊंचाहार क्षेत्र में कटरी क्षेत्र के रहने वाले लोगों में भय है।