{"_id":"5e2935fb8ebc3e4ad74f7f7c","slug":"ganga-yatra-theme-song-launch","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी ने हरी झंडी दिखाकर गंगा रथ किया रवाना, लांच किया गंगा यात्रा का थीम सांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी ने हरी झंडी दिखाकर गंगा रथ किया रवाना, लांच किया गंगा यात्रा का थीम सांग
Thu, 23 Jan 2020 05:09 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 23 Jan 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
गंगा रथ रवाना करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री आवास से गंगा यात्रा हेतु बिजनौर एवं बलिया के लिए गंगा रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गंगा मैया करीब ढाई हजार किलोमीटर की यात्रा तय करती हैं लेकिन 11 किलोमीटर पहले उत्तर प्रदेश में है इसलिए उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सबसे ज्यादा बनती है। उन्होंने कहा कि आज हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं कि आज गंगा की निर्मलता देखते ही बनती है।
विज्ञापन
प्रयागराज कुंभ गंगा मैया की स्वच्छता के बिना संभव नहीं हो सकता था। कुंभ में गंगा यमुना के पवित्र संगम में करीब 25 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई। 2013 में प्रधानमंत्री जी ने साफ सफाई न होने के कारण गंगा में डुबकी लगाने से इंकार कर लिया था पर मोदी जी ने हंसते-हंसते ये निमंत्रण स्वीकार कर लिया। नमामि गंगे सफल रहा है। कुंभ में अप्रवासी भारतीयों ने भी डुबकी लगाई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले साधु संत शिकायत करते थे कि गंगा गंदी है पर साल भर से इसकी शिकायत नहीं आ रही है। पहले 14 करोड़ लीटर सीवर प्रतिदिन गिरता था। आज एक बूंद भी सीवर नहीं गिर रहा है। कानपुर में जलीय जीव नहीं बचे थे। नमामि गंगे परियोजना का परिणाम है कि कानपुर में गंगा स्वच्छ ही नहीं हुई बल्कि बड़ी-बड़ी मछलियां फिर से आ गयी हैं।
विज्ञापन
बता दें कि गंगा यात्रा के रथ बलिया और बिजनौर जाएंगे। गंगा यात्रा इन दोनों शहरों से शुरू होकर कानपुर में समाप्त होगी। इस मौके पर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी, मुख्य सचिव आरके तिवारी व अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी मौजूद थे। कार्यक्रम में गंगा यात्रा का थीम सांग भी लांच किया गया। जिसके शब्द वीरेंद्र वत्स ने लिखे हैं। स्वर और संगीत राहुल मिश्रा का है। थीम सांग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र है। गाने में कुंभ के भव्य आयोजन के लिए योगी की तारीफ की गई है। गाने के बोल इस प्रकार हैं
गंगा से बेटे का नाता हम आज निभाने आए हैं

मां तेरी सेवा करने को हम शीश झुकाने आए हैं
हर हर गंगे। हर हर गंगे। हर हर गंगे। हर हर गंगे। नमामि गंगे।
गंगा मां तेरी लहर-लहर ममता की अमर कहानी है
तू जननी है तू कल्याणी तू दानी है तू वरदानी है
तू रूठ न जाना बच्चों से हम तुझे मनाने आए हैं

मानवता के नए भगीरथ बनकर मोदी जी आए
निर्मलता की मुहिम चलाई, घर-घर खुशहाली लाए
इस नए भगीरथ का हम सब आभार जताने आए हैं

योगी जी ने भव्य कुंभ के लिए निरंतर काम किया
स्वच्छ हुई गंगा यूपी में दुनिया भर में नाम किया
पुलकित हुआ प्रयाग, पुलकित हो गया प्रयाग, देवगण पुण्य कमाने आए हैं

गंगोत्री से तीर्थराज, काशी से गंगासागर तक
मां का आंचल बांट रहा है स्नेह धरा से अंबर तक
तेरे चरणों में, मां तेरे चरणों में हम श्रद्घा के फूल चढ़ाने आए हैं
मां तेरे चरणों में हम श्रद्घा के फूल चढ़ाने आए हैं

मथुरा और अयोध्या में आस्था की गंगा बहती है
राम कृष्ण की कृपा वहां पर सदा बरसती रहती है
उसी कृपा के तले, प्रेम का दीप जलाने आए हैं
हम प्रेम का दीप जलाने आए हैं, मां तेरी सेवा करने को हम शीश झुकाने आए हैं