फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ganga started rising, villagers scared

Lucknow News: उफनाने लगी गंगा, सहमे ग्रामीण

Wed, 10 Jul 2024 03:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 10 Jul 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Ganga started rising, villagers scared
डलमऊ (रायबरेली)। नरौरा बांध से तीस हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के चलते गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इससे कटरी के गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। कटनी क्षेत्र के किसान जलस्तर बढ़ने से सहमे हुए हैं। वहीं प्रशासन ने बाढ़ की आशंका को देखते हुए कोई तैयारी नहीं की है।
विज्ञापन


मंगलवार को डलमऊ में गंगा में उफान आना शुरू हो गया। नरौरा बांध से बीते रविवार को पानी छोड़ा गया था, जो डलमऊ गंगा में पहुंचना शुरू हो गया। मंगलवार को गंगा का जलस्तर 95.50 मीटर पर रहा। सोमवार शाम को यह 95 मीटर पर था। खतरे का निशान बिंदु 98.360 मीटर है। इस तरह हर घंटे नदी का जलस्तर दो सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक मंगलवार रात तक जलस्तर तेजी से बढ़ने लगेगा। जलस्तर बढ़ने से कटरी क्षेत्र के गांव चक मलिक भीटी, जहांगीराबाद, जमाल नगर, मोहिउद्दीनपुर, अंबा, बबुरा, पूरे रेवती सिंह, चांदपुर लूक आदि के ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के रामेश्वर, हरिश्चंद्र, सजन यादव, महादेव, सदन तिवारी आदि ने बताया कि प्रति वर्ष गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने के चलते हजारों बीघा फसल बर्बाद हो जाती है। क्षेत्रीय प्रशासन की जांच में आंशिक रूप से फसल नुकसान बताते हुए पल्ला झाड़ लिया जाता है। एक बार फिर फसल पर संकट मंडरा रहा है।

बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। क्षेत्रीय लेखपालों को गंगा के जलस्तर पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
- मनोज कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी, डलमऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed