फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gang of vehicle thieves busted: Chinhat police arrested four accused including minor, five stolen bikes, parts of many vehicles etc.

वाहन चोरों के गैंग का भंडाफोड़ : चिनहट पुलिस ने नाबालिग समेत चार आरोपी दबोचे, चोरी की पांच बाइक, कई वाहनों के पुर्जे आदि बरामद

Mon, 21 Feb 2022 11:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 21 Feb 2022 11:07 PM IST
सार

पकड़े गए जोगेंद्र सिंह निवासी ग्राम खेवली, थाना कुर्सी, बाराबंकी, निशाद निवासी सिरौरा, थाना सिन्दौली, शाहजहांपुर, लखन्दर निवासी विनुआपुर बजगहनी, थाना घुंघटेर, बाराबंकी व एक आरोपी नाबालिग के पास से चोरी की पांच बाइक, तीन नंबर प्लेट, बाइकों के तमाम पार्ट्स, वाहनों के पुर्जे खोलने के औजार व कटर बरामद हुआ है।

विज्ञापन

विस्तार

चिनहट पुलिस ने दोपहिया वाहन चुराकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करके तीन बदमाशों के साथ ही एक बाल अपचारी को पकड़ा है। आरोपियों के पास से चोरी की पांच बाइक के साथ ही तीन बाइकों की नंबर प्लेट, वाहनों के तमाम पार्ट्स व औजार बरामद हुए हैं। चोरी की बाइक नहीं बिक पाने पर ये लोग उसके पुर्जे अलग करके बेच डालते थे।

विज्ञापन


एसीपी विभूतिखंड अनूप कुमार सिंह ने बताया कि चिनहट पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों व एक किशोर को चोरी की बाइकों के साथ पकड़ा है। पकड़े गए जोगेंद्र सिंह निवासी ग्राम खेवली, थाना कुर्सी, बाराबंकी, निशाद निवासी सिरौरा, थाना सिन्दौली, शाहजहांपुर, लखन्दर निवासी विनुआपुर बजगहनी, थाना घुंघटेर, बाराबंकी व एक आरोपी नाबालिग के पास से चोरी की पांच बाइक, तीन नंबर प्लेट, बाइकों के तमाम पार्ट्स, वाहनों के पुर्जे खोलने के औजार व कटर बरामद हुआ है। तीनों आरोपी गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर इलाके में रहते थे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी बाइकें चुराने के बाद नंबर प्लेट बदल डालते थे। फिर फर्जी कागजात तैयार कराकर इन्हें बेचते थे। जो बाइक नहीं बिक पाती थीं, उन्हें लखन्दर की दुकान पर ले जाते थे। जहां नीशाद इनके सभी पुर्जे खोलकर अथवा काटकर अलग करता था। इसके बाद ये लोग सारे पुर्जे व लोहा बेच डालते थे। आरोपियों ने चिनहट इलाके में वाहन चोरी की 11 वारदातें अंजाम देना कबूला है। एसीपी ने बताया कि तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया है। जबकि नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed