फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gang converts foreign internet call to voice call illegally held by police

विदेश से आने वाली इंटरनेट कॉल को अवैध तरीके से वायस कॉल में बदलता था यह गिरोह

Fri, 05 Apr 2019 12:39 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 05 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
gang converts foreign internet call to voice call illegally held by police
सांकेतिक तस्वीर

विज्ञापन
यूपी एटीएस ने गुरुवार को राजधानी के विभूतिखंड में अवैध रूप से इंटरनेट कॉल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दबोचे गए अभियुक्त अनिल कुमार यादव मूलरूप से सिंगरामऊ जौनपुर और अंशू यादव खैराबाद, सीतापुर के रहने वाले हैं। दोनों विभूति खंड में तीन मकानों को किराए पर लेकर यह गोरखधंधा चला रहे थे। इसी गिरोह ने अयोध्या में एक व्यक्ति को कॉल बम विस्फोट की झूठी जानकारी थी। 

एटीएस के एडीजी असीम अरुण ने बताया कि गिरोह ने दो अप्रैल को अयोध्या में एक व्यक्ति को फोन कर असलहा ले जाने व बम विस्फोट की जानकारी दी थी। इस मामले में अयोध्या में दर्ज हुए केस की जांच एटीएस ने शुरू की तो पता चला कि यह नंबर विभूति खंड के अंशू यादव की एयरटेल की पीआरआई लाइन का है।
विज्ञापन


एटीएस ने डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम फील्ड यूनिट यूपी ईस्ट एलएसए (लाइसेंस सर्विस एरिया) के साथ गुरुवार को अंशू के दर्ज पते पर छापा मारा। टीम को यहां से कई पीआरआई लाइन व सर्वर मिले। यहां से इंटरनेट गेटवे को बाईपास कर विदेश से आने वाली अवैध इंटरनेट कॉल को डायवर्ट किया जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्र की सुरक्षा के लिए है बड़ा खतरा

असीम अरुण ने बताया कि यह लोग विदेश से आने वाली इंटरनेट कॉल को वायस कॉल में बदलकर देश के विभिन्न नंबरों पर बात करा रहे थे। इसमें मोबाइल की स्क्रीन पर विदेश के बजाय भारत का ही नंबर दिखता है। यह काल गेटवे के माध्यम से नहीं आती है और इस कॉल की मॉनिटरिंग भी नहीं की जा सकती। ऐसे में यह राष्ट्र की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं।

कई बिंदुओं पर पूछताछ बाकी
एडीजी एटीएस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को रिमांड पर लेकर पूछताछ जाएगा कि यह लोग कब से यह गोरखधंधा कर रहे हैं, कौन-कौन से साथी हैं और कितने लोग इस तरह के एक्सचेंज चला रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed