{"_id":"68aa2a24ed1cc195a2092595","slug":"ganesh-festival-celebration-unique-clothes-and-jewellery-decorated-for-bappa-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1351333-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश उत्सव की धूम : बप्पा के लिए सजे अनोखे वस्त्र और गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश उत्सव की धूम : बप्पा के लिए सजे अनोखे वस्त्र और गहने
Sun, 24 Aug 2025 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
गणेश उत्सव नजदीक आते ही राजधानी के बाजारों में रौनक चरम पर है।
लखनऊ। गणेश उत्सव नजदीक आते ही राजधानी के बाजारों में रौनक चरम पर है। कहीं नृत्य करती हुईं बप्पा की झूमती मूर्तियां, तो कहीं गजानंद के लिए सजे रंग-बिरंगे वस्त्र और आभूषण बाजार की शोभा बढ़ा रहे हैं। इस बार बाजारों में कई नए और अनोखे डिजाइन के वस्त्रों की भरमार है। मिरर वर्क, प्रिंटेड और मोती की कढ़ाई वाले कपड़े भक्तों की पहली पसंद बने हुए हैं। साथ ही मोतियों के गहनों की चमक ने भी भक्तों को अपनी ओर खींच लिया है।
मोती की पोशाकों का शाही अंदाज अमीनाबाद में पूजन सामग्री विक्रेता करण अग्रवाल बताते हैं कि जन्माष्टमी के बाद से ही गणेश चतुर्थी के लिए विशेष वस्त्र और आभूषण दुकान में सजा दिए गए थे। तब से ग्राहकों की खरीदारी जारी है। मोती की कढ़ाई वाली पोशाकें भक्तों को शाही अंदाज दे रही हैं। खासतौर पर बॉम्बे वाले गणपति को विराजमान करने वाले भक्तों के बीच ये पोशाकें बेहद लोकप्रिय हैं। पूरी तरह मोती से सजी इन पोशाकों की डिमांड लगातार बढ़ रही है।
मोती और रत्न के गहनों की बढ़ी मांग
इस बार गणेश जी के शृंगार के लिए बाजारों में फूलों, मोतियों और रत्नों के गहनों की बड़ी रेंज उपलब्ध है। इनमें सबसे ज्यादा बिकने वाला सेट है सफेद मोती और लाल रत्न से सजा आभूषण। भक्त बप्पा के लिए खास मोती की मालाएं, मुकुट, कान की बाली और रत्न जड़े हार खरीदने में जुटे हैं।
विज्ञापन
कपड़े की शुरुआती कीमतें
प्रिंटेड पोशाक : 600 रुपये
मिरर वर्क पोशाक : 1000 रुपये
मोती की कढ़ाई वाली पोशाक : 4,000 रुपये
सितारे की कढ़ाई वाली पोशाक : 600 रुपये
आभूषणों शुरुआती कीमतें
मोती की माला : 650 रुपये
गहने का सेट : 1,500
मोती के कुंडल : 450
मोती के कड़े : 500
मोती की कमरधन : 1000