फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gandhi book fair at charbagh

Lucknow News: ब्रजेश पाठक ने किया गांधी पुस्तक मेले का उद्घाटन

Fri, 03 Oct 2025 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Gandhi book fair at charbagh
गांधी पुस्तक मेले में स्टॉल पर किताबें देखते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। स्वयं
- अमिताभ कुमार को मिला सर्वोदय साहित्य सम्मान
विज्ञापन

लखनऊ। गांधी जयंती पर चारबाग स्टेशन परिसर में गांधी पुस्तक मेले का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। सर्वोदय साहित्य और अखिल भारतीय सर्वोदय प्रचार प्रसार ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शुरू हुए इस मेले में गांधी जी के जीवन और दर्शन पर आधारित साहित्य के साथ-साथ स्वामी विवेकानंद, विनोबा भावे, जयप्रकाश नारायण और भगत सिंह जैसे महान विभूतियों की कृतियां भी उपलब्ध हैं। बच्चों की पुस्तकें, धार्मिक-आध्यात्मिक ग्रंथ और समकालीन विषयों पर आधारित साहित्य पाठकों को विशेष आकर्षित कर रहा है।

इस मौके पर शिक्षाविद् डॉ. ऋचा खन्ना, लेखक अमिताभ कुमार, किस्सागो हिमांशु बाजपेई और साहित्यकार चारू अरोड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए अमिताभ कुमार को सर्वोदय साहित्य सम्मान से नवाज़ा गया। मेला के आयोजन नीरज अरोड़ा ने बताया कि पुस्तक मेला 15 अक्तूबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। पहले दिन पुस्तक मेले में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें बलवंत सिंह, अनुज अब्र, सूर्यप्रकाश सूरज, सोमनाथ कश्यप, धीरज मिश्र, दुर्गेश शुक्ल दुर्ग और आदर्श सिंह निखिल आदि ने काव्यपाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed