फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gambling in houses in Raebareli.

Raebareli: घर के अंदर खेला जा रहा था जुआं, वीडियो वायरल, हर दिन होता है लाखों का खेल

Sun, 24 Dec 2023 06:55 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Sun, 24 Dec 2023 06:55 PM IST
सार

लोगों का आरोप है कि पुलिस के संरक्षण में जुएं का खेल चल रहा है। सीओ ने मामले में पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जुएं में हर रोज लाखों का खेल होता है।

विज्ञापन
Gambling in houses in Raebareli.
वायरल हुए वीडियो का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली जिले के कुछ थाना क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जुआं खेला जा रहा है। हर दिन जुआं के नाम पर लाखों का वारान्यारा होता है। इसके बावजूद पुलिस जानकर भी अंजान बनी रहती है। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक घर के अंदर कुछ युवक जुआं खेल रहे हैं।

विज्ञापन


वायरल वीडियो डलमऊ क्षेत्र का होना बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने प्रकरण में जांच के आदेश दिए हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुलिस के संरक्षण में काफी समय से जुआं खेला जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


डलमऊ के साथ ही लालगंज में भी बड़े पैमाने पर जुआं खेला जा रहा है। यही नहीं शहर क्षेत्र के सिंचाई विभाग कॉलोनी में भी एक व्यक्ति के जुआं खेलने की बात सामने आई है। सीओ डलमऊ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि वायरल वीडियो कहां का है, इसकी जांच कराई जा रही है। क्षेत्र में जुआं कतई नहीं होने दिया जाएगा।

जांच के नाम पर दबा दिया गया मामला
करीब 15 दिन पहले शहर के एक क्लब में भी जुआं खेलने का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में टेबल पर मौजूद एक व्यक्ति कुछ लोगों को पैसा दे रहा था, जबकि ताश के पत्ते टेबल पर पड़े थे। पुलिस अफसरों ने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही थी। कार्रवाई करने के बजाय मामले को दबा दिया गया। पुलिस जांच के बाद ही कार्रवाई करने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed