{"_id":"66eccb59316c3b60880314a4","slug":"further-studies-will-be-easier-for-eighth-pass-students-lucknow-news-c-13-1-lko1020-881215-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आठवीं पास विद्यार्थियों के लिए आगे की पढ़ाई होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आठवीं पास विद्यार्थियों के लिए आगे की पढ़ाई होगी आसान
Fri, 20 Sep 2024 06:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 20 Sep 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद के जूनियर विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं की आगे की पढ़ाई आसान होगी। इसके लिए इस साल राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2025-26 में अधिक से अधिक ऑनलाइन आवेदन कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस संबंध में बीएसए राम प्रवेश ने बृहस्पतिवार को जयशंकर व सुरेश जायसवाल को नोडल अफसर नामित किया है। इनकी जिम्मेदारी तय करते हुए 4500 से अधिक बच्चों का आवेदन कराने का लक्ष्य रखा गया है। बीएसए ने बताया कि हर विद्यालय से पांच-पांच आवेदन हो सकें, इसके लिए बीईओ की भी जिम्मेदारी तय की गई है ।
बता दें कि इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। ताकि चयनित बच्चे की कक्षा नौ से 12 तक आगे की पढ़ाई आसान हो सके। बीएसए ने बताया कि अभी तक 1900 से ज्यादा आवेदन हो चुके हैं। इसमें छात्र-छात्राओं को सफलता मिल सके, इसके लिए कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।