{"_id":"578933414f1c1ba64e13f43d","slug":"fuel-price-goes-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के लिए राहत की खबर, पेट्रोल व डीजल के दाम घटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के लिए राहत की खबर, पेट्रोल व डीजल के दाम घटे
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 16 Jul 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
तेल कंपनियों ने एक बार फिर पाक्षिक रेट रिवीजन के दौरान पेट्रोल व डीजल की वर्तमान खुदरा कीमतों में कमी कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की है।
विज्ञापन
इसके तहत पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 1.76 रूपये और डीजल की कीमत में प्रति लीटर 0.38 पैसे की कमी आयी है।
शुक्रवार आधी रात से लागू नयी दरों के बाद अब पेट्रोल 68.01 की जगह 66.25 रूपये प्रति लीटर और डीजल 56.16 की जगह 55.78 रुपया प्रति लीटर की दर से उपभोक्ताओं को मिलेगा।
विज्ञापन