फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fuel is being dispensed at petrol pumps without helmets

Lucknow News: पेट्रोलपंप पर बिना हेलमेट मिला रहा ईंधन, दम तोड़ रहा अभियान

Sat, 27 Sep 2025 06:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 27 Sep 2025 06:16 PM IST
सार

सीतापुर में ‘नो हेलमेट-नो फ्यूल’ अभियान अब कमजोर पड़ता दिख रहा है। पेट्रोल पंप संचालक बिना हेलमेट के ही ग्राहकों को ईंधन दे रहे हैं। अभियान की अनदेखी से सड़क सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Fuel is being dispensed at petrol pumps without helmets

विस्तार

सीतापुर। जिलेभर में चला नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान अब दम तोड़ने लगा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर कार्रवाई की थी। इसके बाद भी लोगों को पेट्रोल पंप संचालक बिना हेलमेट लगाए ही ईंधन दे रहे हैं। शहर के लालबाग, ट्रांसपोर्ट चौराहे के अलावा हाइवे पर स्थित कई पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल मिल रहा है।
विज्ञापन

लालबाग चौराहे के पेट्रोलपंप पर कैमरे में कैद हुई फोटो में लोग बिना हेलमेट के बाइक में ईंधन डलाते हुए दिख रहे हैं। कुछ दिनों पहले तक पेट्रोल पंप संचालकों ने कुछ हेलमेट खुद ही खरीदकर रख लिए थे। एक ही हेलमेट को कई लोग इस्तेमाल कर ईंधन डलवाने का काम करते थे। दिखावे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा वह तरीका भी अब पेट्रोलपंप संचालकों ने बंद कर दिया है। हाल यह है कि अब लोग बोतलों में भी ईंधन डलवा लेते हैं। जिम्मेदारों ने कुछ दिन तक अभियान चलाया जो अब ठप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed