फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fruit seller died after being beaten by neighboring shopkeeper

Lucknow News: पड़ोसी दुकानदार की पिटाई से हुई थी फल वाले की मौत

Sat, 18 Nov 2023 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 18 Nov 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Fruit seller died after being beaten by neighboring shopkeeper
लखनऊ। ठाकुरगंज में दुबग्गा चौराहे के पास दीपावली के दिन फल विक्रेता आदित्य कुमार मिश्र को पड़ोसी फुटपाथ दुकानदार मुशीर उर्फ आसिफ मरणासन्न कर भाग गया था। बाद में ट्राॅमा सेंटर में आदित्य की मौत हो गई थी। शुक्रवार को मृतक की पत्नी सपना ने शव की पहचान की। उसने आरोपी मुशीर उर्फ आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।
विज्ञापन

हरदोई के बेहटा गोकुल निवासी आदित्य कुमार मिश्र (35) दुबग्गा के सीते विहार कॉलोनी में पत्नी सपना व दो बच्चों के साथ रहते थे। वह दुबग्गा में फल का ठेला लगाते थे। पास में ही फुटपाथ पर आसिफ जूते-चप्पल बेचता था। दीपावली के दिन किसी बात को लेकर विवाद होने पर आसिफ ने दुबग्गा चौराहे के पास ठाकुरगंज इलाके में आदित्य पर जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने आदित्य को ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पहचान की कोशिश की मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

उधर, आदित्य की पत्नी सपना उन्हें तलाश रही थीं। सपना के मुताबिक उन्हें पता चला कि आदित्य को आखिरी बार मुशीर उर्फ आसिफ के साथ देखा गया था। कहीं पता न चलने पर परिवार के लोगों ने 15 नवंबर को दुबग्गा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार को उन्हें पति की मौत की जानकारी मिली। सपना ने ठाकुरगंज पुलिस से संपर्क किया और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि सपना मिश्रा की तहरीर पर आसिफ उर्फ मुशीर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। उसे पकड़कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed