क्रिकेट मैदान पर भी भगवा का जलवा, आईपीएस इलेवन के सामने 'वीक' साबित हुए आईएएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह के ग्यारह बजे होंगे। इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुनगुनी धूप में माइक पर चलती मीठी नोकझोंक का लुत्फ उठाते अफसर, महिलाएं और बच्चे। मौका था प्रदेश के आईएएस और आईपीएस अफसरों के बीच हुए मैत्री क्रिकेट मुकाबले का, जिसमें हमेशा की तरह आईपीएस अफसर बीस साबित हुए। टीम ने नौ विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। आईएएस वीक के तीसरे दिन हुए इस मैच के बहाने अफसरों ने परिवार समेत आकर माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।
कुछ यूं रहा मुकाबला
आईएएस इलेवन के कप्तान नवनीत सहगल ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 143 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज गौरंग राठी ने 58 और अजय यादव ने 42 रन बनाए। श्लोक कुमार ने सबसे अधिक तीन विकेट हासिल किए। जवाब में आईपीएस इलेवन ने 16.6 ओवर में महज एक विकेट खोकर जीत दर्ज की।
सलामी बल्लेबाज संजीव सुमन ने नाबाद 68 और हमेशा की तरह आईएएस के खिलाफ अपने बल्ले से चमक बिखेरने वाले डीएस चौहान ने 46 रन की पारी खेली। अनुराग यादव को एकमात्र विकेट मिला। मैच में प्रदर्शन के आधार पर आईपीएस श्लोक कुमार व आईएएस अनुराग यादव सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, आईपीएस संजीव सुमन व आईएएस गौरंग राठी को बल्लेबाज और आईपीएस डीएस चौहान व विजय किरन आनंद को क्षेत्ररक्षक घोषित किया गया।
ये था प्लेइंग इलेवन
आईएएस- नवनीत सहगल (कप्तान), गौरंग राठी, रवींद्र कुमार, अजय यादव, अनुराग यादव, राजकमल, विजय किरन आनंद, पंकज यादव, जोगिंदर, अवनीश, भूपेंद्र कुमार।
आईपीएस- डीएस चौहान (कप्तान), संजीव सुमन, अखिल कुमार, आलोक सिंह, ए सतीश गणेश, संजीव त्यागी, अभिषेक यादव, श्लोक कुमार, शैलेश पांडेय, रोहन पी कनय, नितिन तिवारी।
अंपायर- एसके सिंह और कुलदीप, स्कोरर- एसपी सिंह
... और यहां भी दिखा भगवा
मैत्री मुकाबले के दौरान आईपीएस इलेवन की ड्रेस को लेकर खूब ठिठोली हुई। दरअसल, आईपीएस इलेवन के खिलाड़ी सफेद के साथ केसरिया रंग की जर्सी पहनकर मुकाबले में उतरे, जिसे देखकर आईएएस इलेवन की ओर से हुई कमेंट्री के दौरान बोला गया कि ड्रेस के अलॉटमेंट को लेकर राजनीति हुई है। इतना सुनने ही दोनों पक्ष एक दूसरे के सामने हो गए और एक दूसरे से मजे लेने लगे।