फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Friend attacked with a rod with intent to kill accused fled, thinking he was dead.

Lucknow News: दोस्त पर रॉड से जानलेवा हमला, मरा समझ कर भागे आरोपी

Tue, 25 Aug 2026 02:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Friend attacked with a rod with intent to kill accused fled, thinking he was dead.
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में प्रतापगढ़ के कोठा निवरिडा निवासी प्रथमेश कुमार पर उनके दोस्त ने 20 अगस्त को दो साथियों के साथ रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। प्रथमेश को मरा समझ कर आरोपी वहां से भाग निकले। पीड़ित के चचेरे भाई प्रकाश तिवारी ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


प्रकाश ने बताया कि 20 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे प्रथमेश के पास उसके दोस्त अमेठी जिले के बेसडा निवासी रोहित पांडेय ने कॉल की। उसने भाई को सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मिलने के लिए बुलाया। प्रथमेश जब रोहित की बुलाई जगह पर पहुंचा तो वहां श्याम मिश्रा और मंगलम पांडेय भी मौजूद थे। आरोप है कि कुछ देर बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया और सभी प्रथमेश से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने रॉड से प्रथमेश के सिर पर हमला कर दिया। इससे प्रथमेश का सिर फट गया, इसके बावजूद आरोपी उसे रॉड से पीटते रहे। भाई के कुछ हरकत नहीं करने पर आरोपी उसे मरा समझकर भाग निकले। प्रकाश ने बताया कि राहगीरों ने भाई को मरणासन्न देख कर उसके पास से मिले मोबाइल से उन्हें और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सिर में आए 18 टांके, टूटा हाथ

अस्पताल में जांच पर प्रथमेश का एक हाथ और नाक की हड्डी टूटने की बात पता चली। उसके सिर में 18 और आंख के पास तीन टांके लगाए गए हैं। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि मामले की विवेचना दरोगा विवेक कुमार मिश्रा कर रहे हैं। प्रथमेश अभी पूछताछ में विवाद का कारण बता नहीं पाए हैं। घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed