{"_id":"6a0241371a481cf3100ad12b","slug":"friend-accused-of-abetting-businessmans-suicide-arrested-lucknow-news-c-13-lko1070-1732580-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कारोबारी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी दोस्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कारोबारी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी दोस्त गिरफ्तार
Tue, 12 May 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 12 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मुकेश वर्मा।
लखनऊ। पीजीआई पुलिस ने कारोबारी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी दोस्त को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मूलरूप गाजीपुर जिले के ईशुपुर मोहम्मदाबाद का रहने वाला मुकेश वर्मा है। वह वर्तमान में देवरिया के सलेमपुर में रह रहा था। पुलिस ने इसे वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-12 के पास से पकड़ा गया है।
इंस्पेक्टर के अनुसार, 21 अप्रैल 2025 को दिल्ली के रोहिणी निवासी नीतू ने पीजीआई के तेलीबाग में रह रहे कारोबारी पति सचिन कुशवाहा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नीतू का आरोप था कि उनके पति को आरोपी से 1.80 करोड़ रुपये लेने थे। लेकिन उसने रकम नहीं लौटाई थी। इतना ही नहीं वह पति पर मानसिक दबाव बना रहा था। इससे परेशान होकर सचिन ने जान दे दी थी। पति की मौत के बाद उन्हें सुसाइड नोट और एक डायरी मिली थी। दोनों में पति ने आरोपी पर उन्हें प्रताड़ित करने की बात लिखी थी।