फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Frequency of Mumbai trains increased

वेटिंग से यात्रियों को मिली राहत, मुम्बई की ट्रेनों के फेरे बढ़े

Mon, 04 Oct 2021 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Frequency of Mumbai trains increased
मुंबई की ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
रेलवे प्रशासन ने महाराष्ट्र की ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे त्यौहार पर मुंबई से आने व वापस लौटने वालों को राहत हो जाएगी।
विज्ञापन

दीपावली के चलते ट्रेनाें में वेटिंग का आंकड़ा 250 तक पहुंच गया है। फेरे बढ़ने से अब यात्रियों को वेटिंग से नहीं जूझना पड़ेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पुणे लखनऊ जंक्शन स्पेशल (01407) 29 मार्च तक विस्तारित कर दी गई है।
वापसी में लखनऊ जंक्शन पुणे स्पेशल (01408) 31 मार्च तक चलाई जाएगी। एलटीटी लखनऊ जंक्शन सुपरफास्ट (02107) अगले साल 30 मार्च तक सोमवार, बुधवार, शनिवार तक चलाई जाएगी।
वापसी में लखनऊ जंक्शन एलटीटी सुपरफास्ट (02108) 31 मार्च तक मंगलवार, बृहस्पतिवार व रविवार को चलेगी। इसी क्रम में पुणे लखनऊ जंक्शन स्पेशल (02099) 29 मार्च तक और वापसी में लखनऊ जंक्शन पुणे स्पेशल (02100) 30 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा एलटीटी गोरखपुर स्पेशल (01079) 31 मार्च तक तथा गोरखपुर एलटीटी (01080) अब दो अप्रैल तक चलाई जाएगी।
लखनऊ यशवंतपुर की टाइमिंग में बदलाव
रेलवे प्रशासन ने लखनऊ यशवंतपुर एक्सप्रेस की समयसारिणी में बदलाव किया है। यशवंतपुर लखनऊ स्पेशल (02539) छह अक्तूबर से यशवंतपुर से दोपहर 1.30 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 11.15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में लखनऊ यशवंतपुर स्पेशल (02540) चारबाग स्टेशन से रात आठ बजे चलकर तीसरे दिन दोपहर 3.45 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। नई समय सारणी तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed