फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   freedom fight of 1857 in lucknow commissionary

लखनऊ मंडल में 1857 का स्वतंत्रता संग्राम

Wed, 12 Jun 2019 01:14 AM IST
sahaj sahaj न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: sahaj sahaj Updated Wed, 12 Jun 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
freedom fight of 1857 in lucknow commissionary
लखनऊ मंडल में 1857 का स्वतंत्रता संग्राम - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि अंग्रेजों ने 1857 में हुए भारत के प्रथम संग्राम को बगावत का नाम दिया था, लेकिन विनायक दामोदर सावरकर ने अपने इतिहास लेखन में यह प्रमाणित किया कि यह केवल बगावत नहीं थी। देश की आजादी का पहला संघर्ष था। उन्हाेंने मंगलवार को राजभवन में डॉ. राकेश कुमार बिसारिया की पुस्तक ‘लखनऊ मंडल में 1857 का स्वतंत्रता संग्राम’ पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में यह बात कही। राम नाईक ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम को देश की गंगा-जमुनी संस्कृति का श्रेष्ठ उदाहरण बताया। उन्हाेंने कहा कि हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के लोगों ने मिलकर देश के लिए युद्ध किया था। सभी साथ काम करते हैं तो समाज को इसका लाभ होता है। लखनऊ में यह सांस्कृतिक एकता और सौहार्द अधिक महसूस किया जाता है। कार्यक्रम में पुस्तक लेखक डॉ. राकेश बिसारिया सहित इतिहासकार डॉ. योगेश प्रवीन, नवाब जाफर मीर अब्दुल्लाह मौजूद रहे। लेखक डॉ. बिसारिया राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। राज्यपाल ने कहा कि इतिहास सच्चाई को समाज के सामने रखता आया है, इसी के अनुभवों के आधार पर भविष्य भी बनता है। उन्हाेंने पुस्तक में लिखी भाषा की सरलता को सराहा और कहा कि इसे मंडल के सभी पुस्तकालयों और महाविद्यालयों में उपलब्ध करवाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed