फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   free travel in buses

सेना के प्रशंसा पत्र धारकों को भी बस में मुफ्त सफर

Thu, 05 Sep 2013 12:04 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Thu, 05 Sep 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
free travel in buses

परिवहन निगम वीरता पुरस्कार से सम्मानित सैनिकों एवं पुलिस बल के बाद अब तीनों सेना प्रमुखों के द्वारा जारी किए गए प्रशंसा पत्र धारक सेना कर्मियों को भी साधारण सेवा की बस में मुफ्त सफर मुहैया कराने की सुविधा प्रदान करने जा रहा है।

विज्ञापन


निगम की निदेशक मंडल की बैठक में बृहस्पतिवार को इस आशय का प्रस्ताव पेश होगा। माना जा रहा कि इस प्रस्ताव को निदेशक मंडल की मंजूरी मिलने के बाद सेना के प्रशंसा पत्र धारकों को बस में मुफ्त सफर करने का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन


निगम के टेढ़ी कोठी स्थित मुख्यालय में बृहस्पतिवार को 195 वी निदेशक मंडल की बैठक का आयोजन किया गया है।

इस बैठक का सबसे अहम प्रस्ताव तीनों सेना प्रमुखों के उन अधीनस्थों को मुफ्त सफर की सुविधा मुहैया कराना है जिनको उनके द्वारा प्रशंसा पत्र का पुरस्कार दिया गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक ऐसे प्रशंसा पत्र धारकों को सरकारी बस में मुफ्त सफर की सुविधा मुहैया नहीं थी। इसके अलावा गाजियाबाद में अनुबंधित बस अड्डे का निर्माण करने के लिए डिपो का प्रस्ताव पेश होगा।

वहीं निगम के पेंशनरों एवं कर्मचारियों को छठे वेतनमान के आधार पर मूल वेतन पर 80 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

आरएम कमेटी कम कर सकेगी किराया
प्रदेश भर में जहां पर प्राइवेट ऑपरेटरों के द्वारा निगम बस की अपेक्षा कम किराए में सफर कराने की सुविधा मुहैया कराई जा रही वहां पर आरएम (क्षेत्रीय प्रबंधक) की कमेटी किराया कम कर सकेगी।


निदेशक मंडल के द्वारा आरएम कमेटी को सशर्त यह अधिकार दिए जाएंगे। इस शर्त के अनुसार आरएम कमेटी उन्हीं रूट पर 25 प्रतिशत तक किराया कम सकेंगे जिन रूट पर प्राइवेट ऑपरेटर से प्रतिस्पर्धा चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed