फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   free patriotic movie shows in lucknow on 15th august

15 अगस्त को लखनऊ के सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में चलेंगे मुफ्त शो, देखें डिटेल

Fri, 11 Aug 2017 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 11 Aug 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
free patriotic movie shows in lucknow on 15th august
डेमो प‌िक
स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ के चिह्नित सिनेमाघरों के साथ ही मल्टीप्लेक्स में भी देशभक्ति फिल्में दिखाई जाएगी। लोगों में देश प्रेम की भावना पैदा करने के उद्देश्य से इन मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक देशभक्ति फिल्मों का विशेष शो चलेगा। 
विज्ञापन


ओपन एंट्री के तहत स्कूल-कॉलेजों के चयनित बच्चे यह फिल्म मुफ्त में देख सकेंगे। इस श्रेणी में सिर्फ ऐसी फिल्में ही शामिल होगी, जिसमें नेशनल थीम के साथ देशभक्ति का जज्बा भरने की क्षमता होगी। 
विज्ञापन


प्रभारी अधिकारी व एडीएम सिटी पूर्वी वीरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मल्टीप्लेक्स में आयोजित होने वाले मुफ्त शो को देखने के लिए ओपन एंट्री रखी जाएगी, जिसका चयन एडीएम टीजी एवं उपायुक्त मनोरंजन कर की निगरानी में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही 15 अगस्त की शाम गांधी भवन सभागार में भी एक सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। शाम 5 बजे से सर्वधर्म सभा होगी तथा शाम 7 बजे से भारत सरकार के गीत एवं नाटक प्रभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 

इसके अलावा 14 तथा 15 अगस्त को सभी सरकारी व गैर सरकारी भवनों, ऐतिहासिक इमारतों अधिष्ठान प्रतिष्ठानों के भवनों पर तिरंगी रोशनी युक्त बिजली की भव्य सजावट, ऐतिहासिक महत्व की प्रतिमाओं के आसपास समुचित साफ -सफाई कर इनकी रंगाई-पुताई के बाद व‌िद्युत झालरों से सजावट के संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। 


उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा द्वारा विभिन्न स्वैच्छिक संस्थाओं एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्यों के माध्यम से अस्पतालों, अनाथालयों व नारी संरक्षण गृह में फल एवं मिष्ठान वितरण की व्यवस्था के साथ मलिन बस्तियों में नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन भी होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed