{"_id":"bc28e76f3f20ce4a39679130c2d8f236","slug":"free-hold-land-will-be-allotted-on-lease","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्री होल्ड नहीं होंगे लीज पर आवंटित प्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्री होल्ड नहीं होंगे लीज पर आवंटित प्लॉट
प्रवेंद्र गुप्ता/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 18 Jun 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम लीज पर आवंटित करीब 500 भूखंडों को फ्री होल्ड नहीं करेगा।
विज्ञापन
करीब दो दशक पहले आवंटित हुए इन भूखंडों को फ्री होल्ड करने का प्रस्ताव सम्पत्ति विभाग की ओर से आवंटियों की मांग पर तैयार किया गया था।
प्रस्ताव के तहत फ्री होल्ड के लिए आवंटियों से एक तय राशि (डीएम सर्किल रेट पर भूखंड की कीमत की 15 प्रतिशत) ली जानी थी, जबकि अभी आवंटी को भूखंड बेचने पर लाभांश का 40 प्रतिशत नगर निगम में जमा करना पड़ता है।
इसको देखते हुए भूखंड को फ्री होल्ड करने की मांग काफी समय से की जा रही थी।
गोमतीनगर की एल्डिको ग्रीन कॉलोनी के लिए नगर निगम ने दो दशक पहले 35 एकड़ जमीन निजी कंपनी एल्डिको को लीज पर आवंटित की थी।
यहां पर कुल 351 भूखंड हैं। इनमें 334 आवासीय, आठ व्यावसायिक, आठ ग्रुप हाउसिंग और एक भूखंड स्कूल का है।
इन सभी भूखंडों से नगर निगम को लीज रेंट केरूप में सालाना 11,73,870 रुपये की आय होती है।
लीज की शर्तों के तहत यदि कोई आवंटी भूखंड बेचता है तो उसे लाभांश (भूखंड की कीमत के अतिरिक्त राशि) का 40 प्रतिशत नगर निगम में जमा करना होगा।
उसी के बाद नगर निगम नामांतरण करेगा। शर्तों के तहत जितनी बार भूखंड बिकेगा, उतनी बार नगर निगम लाभांश लेगा।
इसे देखते हुए काफी समय से यहां के आवंटी फ्री होल्ड की मांग कर रहे थे। हैं।
इसी तरह, जियामऊ में सृजन विहार कॉलोनी केलिए नगर निगम ने डेढ़ दशक पहले करीब 16 बीघा जमीन लीज पर सृजन विहार आवासीय समिति को दी थी।
यहां पर कुल 132 आवासीय भूखंड हैं। इनसे लीज रेंट के रूप में नगर निगम को सालाना 1,56,246 रुपये मिलते हैं।
इस लीज में एल्डिको ग्रीन की तरह भूखंड बेचने पर लाभांश देने की व्यवस्था नहीं है।