Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Free foot scan for all till November 20 at Lohia Institute

Lucknow News: लोहिया संस्थान में 20 नवंबर तक सभी के लिए निशुल्क फुट स्कैन

Thu, 05 Nov 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Free foot scan for all till November 20 at Lohia Institute
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान।
लखनऊ। पैरों की बनावट में गड़बड़ी और फ्लैट फुट की समस्या का पता लगाने के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में पांच नवंबर से 20 नवंबर तक निश्शुल्क फुट स्कैन और जांच अभियान चलेगा। इसमें दिव्यांग और सामान्य सभी लोग जांच करा सकेंगे। इसके लिए दिव्यांग होना जरूरी नहीं है।
विज्ञापन


संस्थान के भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास विभाग ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय प्रोस्थेटिक्स एवं ऑर्थोटिक्स दिवस पर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, कैलिपर और अन्य सहायक उपकरणों के इस्तेमाल, फिटिंग और मरम्मत से जुड़ी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा भी शुरू की गई। यहां क्यूआर कोड के जरिये अपनी समस्या दर्ज कराई जा सकेगी। विशेषज्ञ फोन पर सलाह देंगे और जरूरत पड़ने पर ओपीडी में बुलाएंगे।
विज्ञापन


फुट स्कैन की सुविधा संस्थान की पीएमआर ओपीडी, उजड़ियावां अर्बन हेल्थ सेंटर, जग्गौर ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र और डॉ. आरपीजी परिसर में मिलेगी। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के पुनर्वास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर भी चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने सहायक उपकरणों की आसान उपलब्धता और बेहतर प्रशिक्षण पर जोर दिया। संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह ने कहा कि पुनर्वास का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाकर सम्मानजनक और सक्रिय जीवन जीने में सक्षम बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed