{"_id":"c7b228420e34ad761015dc5e8635f2bb","slug":"free-ambulance-for-one-year-old-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल के बच्चों को सरकार का खास तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल के बच्चों को सरकार का खास तोहफा
शोभित श्रीवास्तव/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 15 Jul 2014 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में अब एक साल तक के बीमार बच्चों को एंबुलेंस मुफ्त में अस्पताल पहुंचाएगी और घर लाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए प्रदेश सरकार 102 एंबुलेंस सेवा के नियमों में संशोधन करने जा रही है।
अभी तक गर्भवती महिलाओं एवं एक माह तक के नवजात शिशुओं को ही अस्पताल मुफ्त लाने-ले जाने की सुविधा दी जाती है।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अहमद हसन ने कहा कि 102 एंबुलेंस सेवा का दायरा अभी गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने व उन्हें घर वापस छोड़ने तक है।
नवजात को यदि 30 दिन के भीतर कोई परेशानी होती है तो उसे भी इसी एंबुलेंस सेवा से अस्पताल पहुंचाने का अभी काम किया जा रहा है।
अक्सर यह देखने में आया है कि एक साल तक के बच्चे जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं।
इसलिए सरकार अब एक साल तक के बच्चों को एंबुलेंस के जरिए मुफ्त अस्पताल पहुंचाने की तैयारी कर रही है।
उन्हें घर तक वापस लाने का काम भी इसी एंबुलेंस के जरिये किया जाएगा। जल्द ही इसका शासनादेश जारी कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि शुरुआत में 102 एंबुलेंस के बेडे़ में 972 एंबुलेंस ही थी। प्रदेश सरकार एक हजार एंबुलेंस और इस बेड़े में शामिल करने जा रही है।