{"_id":"636031dcaf3bbc6f140ac00d","slug":"fraudster-arrest-in-maharastra-lucknow-news-lko655027230","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहाती डिस्को फिल्म के प्रोड्यूसर पर 23 लाख की ठगी का केस, महाराष्ट्र में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहाती डिस्को फिल्म के प्रोड्यूसर पर 23 लाख की ठगी का केस, महाराष्ट्र में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
देहाती फिल्म डिस्को के प्रोडयूसर पर ठगी का मुकदमा। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहाती डिस्को फिल्म के प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा पर ट्रैवेल एजेंसी के मालिक अवधेश कुमार ने 23.19 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि शूटिंग के दौरान गाड़ियों की बुकिंग कराई थी। इसका भुगतान नहीं किया।
इंस्पेक्टर गोमतीनगर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, इंदिरानगर के बस्तोली निवासी अवधेश कुमार की एसए टूर एंड ट्रैवलर्स नाम से एजेंसी है।
अवधेश ने बताया कि 2020 में गोमतीनगर के एल्डिको ग्रीन निवासी कमल किशोर मिश्रा ने शूटिंग के लिए 23.19 लाख रुपये में गाड़ियां बुक कराई थीं।
कई बार कहने के बाद भी भुगतान नहीं किया। इसके अलावा राधा वैनिटी एंड सीना इक्विपमेंट के संचालक योगेश नारायण की वैनिटी बस का 5.50 लाख रुपये किराया और कैटरिंग का काम करने वाले मानकनगर के मधुसूदन साव के 7.37 लाख रुपये हड़पे हैं।
पत्नी को कुचलने की कोशिश में महाराष्ट्र में गिरफ्तार
महाराष्ट्र की अंबोली थाने की पुलिस ने पत्नी यास्मीन को कुचलने की कोशिश में कमल किशोर मिश्रा को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। वारदात के दौरान कमल किशोर गाड़ी में किसी और महिला के साथ था। रंगेहाथ पकड़े जाने पर पत्नी पर गाड़ी चढ़ा दी थी। इसमें यास्मीन को गंभीर चोटें भी आई थीं। पार्किंग प्लेस पर एक शख्स ने महिला को बचाने की कोशिश की थी। इसका वीडियो भी सामने आया था। फुटेज के आधार पर अंबोली थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर बृहस्पतिवार रात आरोपी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
प्लॉट के नाम पर पांच लोगों से हड़पे 54 लाख रुपये
जमीन दिलाने के नाम पर पांच लोगों से 54 लाख रुपये हड़पने के आरोप में शिप्रा स्टेट लिमिटेड के निदेशक मोहित सिंह के खिलाफ गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, खरगापुर निवासी धनंजय सिंह ने बताया कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी शिप्रा स्टेट लिमिटेड के निदेशक मोहित सिंह से साल 2012 में मुलाकात हुई थी। जालसाज ने गोमतीनगर विस्तार इलाके में टाउनशिप बनाने का झांसा देकर प्लॉट के लिए 8.50 लाख रुपये जमा कराकर हड़प लिए। इसी तरह इंदिरानगर निवासी राहुल सोनी व खुर्शेदबाग निवासी रज्जो देवी ने भी प्लॉट के नाम पर मोहित पर 8.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। इसके अलावा महानगर सेक्टर-सी निवासी विनोद अग्रवाल ने प्लॉट के नाम पर 17 लाख व गोमतीनगर के एल्डिकोग्रीन निवासी महेश गुरनानी ने 11.74 लाख रुपये हड़पने की शिकायत की।
करोड़ों की ठगी का आरोपी पकड़ा
गाजीपुर पुलिस ने सोमवार को निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले जालसाज रवींद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर मनोज मिश्रा ने बताया कि मामले में आरोपित के खिलाफ एनबीडब्ल्यू भी जारी हुआ था। वह दो साल से फरार चल रहा था। रवींद्र के खिलाफ बाराबंकी के टिकैतनगर के राजेश कुमार ने 2020 में मुकदमा दर्ज कराया था।
27 लाख हड़पने का आरोपी धरा
विभूतिखंड पुलिस ने सोमवार को फर्जी दस्तावेज लगाकर 27 लाख रुपये हड़पने वाले आरोपी महेंद्र सिंह को आशियाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक राम सिंह के मुताबिक, महेंद्र मेसर्स बिग सिटी ग्रीन रेसीडेंसी के प्रबंध निदेशक अभिषेक द्विवेदी की कंपनी में कमीशन एजेंट था। महेंद्र ने खुद को कंपनी का निदेशक बताते हुए लेटरपैड और रसीदें छपवा लीं। इसके बाद हेरफेर कर ग्राहकों को प्लॉट दिलाने के नाम पर रसीद और लेटरपैड के आधार पर पैसे वसूल लेता था। कंपनी निदेशक अभिषेक ने मुकदमा दर्ज कराया था।