फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud with unemployed by company

विदेश भेजने के नाम पर सैकड़ों युवकों से ठगी, बेरोजगार पहुंचे सीएम आवास

Tue, 09 Mar 2021 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
fraud with unemployed by company
फोटो मोहम्मद इमरान इंदिरा नगर के पॉलिटेक्निक चौराहे के पास विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों क - फोटो : LKO CITY
लखनऊ। बेरोजगार युवकों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का गिरोह राजधानी में सक्रिय है। इस गिरोह के शिकार हुए सैकड़ों बेरोजगार युवक रविवार देर रात से ही गाजीपुर इलाके के पॉलीटेक्निक चौराहे पर स्थित जालसाज कंपनी के कार्यालय पर जुट गए थे। पीड़ितों ने गाजीपुर थाने में गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई न होने पर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए। वहां पुलिस अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ितों के मुताबिक, इस कंपनी ने दो सौ से अधिक युवकों से ठगी कर चुकी है। इसके बाद से कार्यालय बंद कर फरार हो गई है।
विज्ञापन

गाजीपुर थानाक्षेत्र के पॉलीटेक्निक चौराहे के पास शाहिद कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर एशिया इंटर प्राइजेज मैनपावर कंसल्टेंट का कार्यालय है। कंपनी विदेश भेजने का काम करती है। कंपनी ने दो सौ से अधिक बेरोजगार युवकों को विदेश भेजने के नाम पर ठग चुकी है। इस कंपनी का मैनेजर धीरज पांडेय है। इसके अलावा कंपनी में डायरेक्टर जुबैर खान, पवन कुमार हैं। जो मैन पावर आपूर्ति के नाम पर युवकों को खाड़ी देशों में भेजते हैं। इसके लिए वह बेरोजगारों के सारे दस्तावेज अपने पास जमा करा लेते हैं। यहां तक कि पासपोर्ट भी। जिसके बाद बेरोजगारों को वीजा दिलाकर विदेश भेजने की साजिश रचकर उनसे अवैध वसूली करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन निकालकर बेरोजगारों को फंसाते
बलिया के बेल्थरा रोड उभांव निवासी अवनीश कुमार के मुताबिक यह कंपनी कई समाचार पत्रों व अन्य माध्यम से विज्ञापन प्रकाशित करती है। जिसमें बेरोजगार युवकों को विदेशों में खासकर खाड़ी देशों में मोटे वेतन पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया जाता है। जो इन विज्ञापनों को देखकर उनकी चंगुल में फंस जाता उससे लाखों रुपये की वसूली करते हैं। बेरोजगारों को वह अपने कार्यालय बुलाते हैं। वहां उनके दस्तावेज जमा कराते। कुछ दिन बाद नामी कंपनी में चयन होने की बात कहते। फिर वीजा बनवाने के लिए रुपये की मांग करते है। इसके बाद वीजा की जाली कॉपी भेजते हैं। वहीं चिकित्सकीय परीक्षण के नाम पर दोबारा वसूली शुरू करते हैं। बताया जाता है कि चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उनको विदेश भेज दिया जाएगा। इसके लिए वीजा, पासपोर्ट, शैक्षणिक दस्तावेज अपने पास रखवा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल, बिहार, झारखंड में फैला है नेटवर्क
पीड़ितों के मुुताबिक, कंपनी ने अपना नेटवर्क पूर्वांचल के गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, सिद्घार्थनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली में फैला है। इन जिलों में जालसाजों ने अपने एजेंट लगा रखे हैं। इसके अलावा इस कंपनी का नेटवर्क बिहार व झारखंड के कई जिलों में फैला है। यहां अपने एजेंटों के जरिए लोगों को फंसाकर लखनऊ बु़लाते हैं। इसके बाद उसने वसूली करते हैं। विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा व टिकट भी पकड़ा देते हैं। पिछले कई दिनों से कंपनी का कार्यालय बंद पड़ा है। बेरोजगार युवकों के मुताबिक रविवार को कई लोग कार्यालय पहुंचे तो वहां तालाबंद था। इसके बाद कंपनी केजिम्मेदारों के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन सभी बंद आ रहे थे। पीड़ितों ने थाने पर गुहार लगाई।
50 से 70 हजार रुपये तक होती है वसूली
पीड़ितों के मुताबिक, जालसाज कंपनी बेरोजगारों को विदेश भेजने केनाम पर मोटी रकम वसूलती है। इसके बादले में लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र, वीजा, पासपोर्ट, फर्जी चिकित्सकीय प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज भी उपलब्ध कराए जाते हैं। पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि बेरोजगारों से जालसाज 50 से 70 हजार रुपये तक की वसूली करते हैं। मौके पर पहुंचे करीब 50 से अधिक युवकों ने बताया कि दो से तीन सौ बेरोजगारों को कंपनी ने ठगा हैं। पीड़ितों के मुताबिक, इन जालसाजों ने दो से तीन करोड़ रुपये ठग चुके हैं। पीड़ितों में जय प्रकाश, मो. फारूक, नवाब अली खान, इमित्याज, टिंकू राय, कन्हैया, रघुवंश चौहान, हवलदार, लालू प्रसाद, लखन कुमार, बलवंत चौहान, पराग चौहान, हंसराज चौहान, इंद्रजीत चौहान, आकाश कुमार, तनवीर खान व बृजलाल प्रमुख रुप से शामिल थे।

जालसाज भेजे जाएंगे जेल
बेरोजगारों से ठगी करने वाली कंपनी के प्रबंधक धीरज पांडेय के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाने, जालसाजी करने व धमकी देने जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा कंपनी के जो भी अन्य जिम्मेदार हैं, उनके बारे में भी पीड़ितों ने जानकारी दी है। उनकी कुंडली खंगाली जा रही है। ठगी करने वाले सभी जालसाजों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
- रईस अख्तर, डीसीपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed