{"_id":"5ee7396ec2424a4fe2103c6b","slug":"fraud-with-priest-of-gujarat-case-filed-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर मंदिर के पुजारी से हुई लड़की की दोस्ती, शादी के लिए पहुंचे तो पैसे-जेवरात से हाथ धो बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर मंदिर के पुजारी से हुई लड़की की दोस्ती, शादी के लिए पहुंचे तो पैसे-जेवरात से हाथ धो बैठे
Mon, 15 Jun 2020 04:40 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 15 Jun 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
जालसाज युवती ने एक साथी के साथ मिलकर गुजरात के नवा रामजी मंदिर के पुजारी को ठग लिया। पीड़ित ने लखनऊ के आलमबाग थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक, फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। शादी का झांसा देकर ठगी की गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक आलमबाग प्रदीप सिंह के मुताबिक मध्य प्रदेश देवास वायोग्य चेतना पीठ इमली चौराहा निवासी हरिओम दुबे गुजरात के नवा रामजी मंदिर रेलवे स्टेशन रोड पर पुजारी हैं। अगस्त 2019 में उनकी दोस्ती फेसबुक पर पूजा भारद्वाज नाम की युवती से हुई।
विज्ञापन
युवती को उन्होंने सोने की अंगूठी व मोबाइल वगैरह तोहफे भी भेजे। पीड़ित के मुताबिक, कुछ दिन बाद पूजा ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। हरिओम ने इस दौरान चार बार में 19,500 रुपये पूजा के खाते में जमा कराए। जनवरी 2020 में दो बार में 10 हजार रुपये खाते में डाले।
विज्ञापन
Trending Videos
शादी के लिए लखनऊ बुलाया
पीड़ित के मुताबिक, पूजा ने उसे शादी करने के लिए 10 जून को लखनऊ बुलाया। वे 50 हजार रुपये, जेवरात व कपड़े लेकर आलमबाग बस अड्डे पर रात तीन बजे पहुंचे। फोन पर पूजा ने कहा कि मैं आ रही हूं। तब तक तुम मेरे भाई से मिल लो। भाई आया और कहा, कि दीदी गाड़ी में बैठी है। अपना सामान दे दो ताकि मैं गाड़ी में रख दूं। इसके बाद वे सामान लेकर चंपत हो गए।