{"_id":"618d7be258fa032343191ceb","slug":"fraud-with-bjp-mla-s-neice-lucknow-news-lko604009434","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक के भतीजे से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक के भतीजे से ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ उत्तरी से भाजपा विधायक नीरज बोरा के भतीजे आकाश से डेढ़ लाख रुपये ठगने का आरोप है। पीड़ित ने मड़ियांव थाने में केस दर्ज कराया है।
प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव वीर सिंह के मुताबिक, बोराजी हाउस कमलाबाद बढ़ौली सीतापुर रोड में आकाश बोरा परिवार समेत रहते हैं। वह डीपी बोरा सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल चलाते हैं। आकाश के मुताबिक, रविवार को उनके पास एक व्यक्ति ने कॉल कर खुद को सैन्यकर्मी बताया। कहा कि परिवार के सदस्य का इलाज कराना है। इलाज में आने वाले खर्च को अग्रिम भेजने का झांसा दिया। इसके बाद पेटीएम का लिंक भेजा।
आकाश ने जैसे ही लिंक क्लिक किया तो डीपी बोरा सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 99,000 रुपये व उनके बचत खाते से 60,000 रुपये कट गए। पीड़ित के मोबाइल पर रकम निकलने का मेसेज आया तो ठगी का पता चला। प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव वीर सिंह के मुताबिक, पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।