फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud with 150 persons

चेन मार्केटिंग के नाम पर 150 लोगों से ठगी, मुकदमा

Mon, 28 Dec 2020 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
fraud with 150 persons
लखनऊ। चेन मार्केटिंग केनाम पर रुपये निवेश करने को लेकर डेढ़ सौ लोगों को चूना लगा दिया। पीड़ितों की निवेश की गई रकम भी डूबी, मुनाफा तो दूर की बात। पीड़ितों ने संचालिका समेत चार पर मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद संचालिका घर पर ताला बंद कर भाग गई। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव विपिन कुमार सिंह के मुताबिक, हनुमंतपुरम फैजुल्लागंज निवासी जितेंद्र तिवारी ने बताया कि गाजीपुर बलराम फैजुल्लागंज निवासी सरिता पांडेय अपने पार्टनर करन राठौर, भाई विजेंद्र पांडेय, अरविंद व बहन किरण के साथ मिलकर 20-20 लोगों के करीब 20 समूह बनाकर उनका संचालन करती थी। वर्तमान में इस समूह में 100 से 150 सदस्य जुड़े हैं। ग्रुप के सदस्य पांच हजार, 10 हजार से लेकर दो-तीन लाख रुपये तक जमा करते थे। लोगों का भरोसा जीतने के लिए शुरुआत में आरोपी बढ़े रुपये लौटाते थे। करीब चार माह से जालसाजों ने लोगों का रुपये लौटाना बंद कर दिया। पीड़ित ने भी समूह में करीब तीन लाख रुपये जमा किये थे।
विज्ञापन

समूह के लोग संचालिका सरिता पांडेय के घर गए तो पता चला कि घर में ताला लगा है और मोबाइल भी बंद है। जानकारी करने पर पता चला कि रुपयों का हिसाब-किताब उसका पार्टनर करन राठौर रखता था। कुछ दिन पहले आरोपी करन ने संचालिका सरिता की सारी संपत्ति अपने नाम कराकर संचालिका, उसके पति व तीन बच्चों को छिपा दिया है। इंस्पेक्टर मड़ियांव विपिन कुमार सिंह के मुताबिक, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed