फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud sold lda land in lucknow

लखनऊ में जालसाजों ने भंग हो चुकी सहकारी समिति के नाम का उपयोग कर बेच दी एलडीए की जमीन

Sat, 01 Jan 2022 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
fraud sold lda land in lucknow
लखनऊ। बरसों पहले भंग हो चुकी सहकारी समिति व उसके पूर्व सचिव के नाम का इस्तेमाल कर कुछ लोगों ने जाली दस्तावेज तैयार कर उजरियांव स्थित एलडीए की एक जमीन बेच डाली। इसकी भनक लगने पर समिति के पूर्व सचिव ने वजीरगंज कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सर्वोदयनगर की अवधपुरी कॉलोनी निवासी शेर सिंह ने वजीरगंज कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि पूर्व में वह उत्तराखंड सहकारी आवास समिति में सचिव थे। उत्तर प्रदेश सहकारी समिति आवास परिषद ने वर्ष 2014 में उत्तराखंड सहकारी आवास समिति को भंग कर दिया था। कुछ समय पहले उन्हें पता चला कि उत्तराखंड सहकारी आवास समिति के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर कुछ लोगों ने ग्राम उजरियांव में जनेश्वर मिश्र पार्क से सटी एलडीए की 3400 वर्ग फीट जमीन बेच डाली है। इसकी रजिस्ट्री में समिति सचिव के तौर पर उनके नाम का इस्तेमाल कर किसी अन्य को उपनिबंधक कार्यालय में खड़ा कर धोखाधड़ी की गई है। मामले में शेर सिंह की तहरीर पर वजीरगंज पुलिस ने सैयद अमजद, इरशाद अली व अरशद एम सैयद निवासीगण रामआसरे पुरवा, थाना गोमतीनगर विस्तार और आमिर शाह सिद्दीकी व छवि कुमार जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक नंदू सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed