फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud on the name of job in army

सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच युवकों से ठग लिए लाखों रुपये, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Thu, 10 May 2018 12:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 10 May 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
fraud on the name of job in army
- फोटो : demo
गोंडा के करनैलगंज क्षेत्र निवासी रहने वाले पांच युवकों से गांव के ही एक युवक ने सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 7.92 लाख रुपये ठग लिए। जालसाज ने पांचों युवकों को फर्जी कॉल लेटर भी जारी करा दिया जिसे लेकर पांचों युवक साल भर उत्तराखंड के रानीखेत स्थित कुमाऊ रेजीमेंट से लेकर हल्द्वानी तक के चक्कर काटते रहे। जालसाजी का अंदाजा होने के बाद पांचों युवकों ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बालपुर पुलिस चौकी पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

 
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव के रहने वाले अजय कुमार के मुताबिक एक वर्ष पहले उसके गांव के ही रहने वाले मो. शरीफ ने फौज में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 2.24 लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन


अजय के साथ ही राम शंकर ने 1.40 लाख, भगौती राम ने 1.50 लाख व उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के अंगोठी गांव के रहने वाले सतीश कुमार ने 1.18 लाख तथा परसपुर थाना क्षेत्र के पुरैना गांव के रहने वाले अरुण कुमार ने भी सेना में नौकरी के नाम पर 1.60 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन महीने बाद पांचों युवकों को उत्तराखंड के रानीखेत स्थित कुमाऊ रेजीमेंट का कॉल लेटर भेजकर उन्हें मेडिकल के लिए हल्द्वानी के आहूजा धर्मशाला ले जाया गया और युवकों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।

इसके बाद जालसाज ने ज्वाइनिंग लेटर देने की बात कहकर सभी को वापस गांव भेज दिया। नौकरी का इंतजार कर रहे युवकों का कहना है कि एक माह बाद उन सबको एक बार फिर से उत्तराखंड के रानीखेत ले जाया गया जहां पर सभी लोग दो दिन तक एक मंदिर में रहे।

फिर धमकाया

fraud on the name of job in army
वहां जालसाज नौकरी का झांसा देकर दो दिनों तक सभी को टरकाता रहा।  बार बार दौड़ाने पर जब युवकों को शक हुआ तो सभी ने अपने परिवारीजनों को सूचना दी। जब सभी के परिवारीजन उत्तराखंड पहुंचे और युवक पर नौकरी दिलाने का दबाव बनाया तो उसने सभी को धमकाते हुए नौकरी दिलाने से इंकार कर दिया।

जालसाजी का शिकार हुए पांचों युवकों ने बुधवार को बालपुर पुलिस चौकी पर पहुंचकर मामले की जानकारी दी और आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

 बालपुर पुलिस चौकी पर मौजूद प्रशिक्षु दरोगा दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed