{"_id":"5e4a6a268ebc3ee4a3185f83","slug":"fraud-on-the-name-of-acting-in-serial-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः सीरियल में अभिनय का झांसा देकर हजारों रुपये ऐंठे, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः सीरियल में अभिनय का झांसा देकर हजारों रुपये ऐंठे, केस दर्ज
Mon, 17 Feb 2020 04:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 17 Feb 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के गोमतीनगर में टीवी सीरियल में अभिनय का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि बियॉन्ड ड्रीम्ज प्रोडक्शन हाउस के कथित कास्टिंग डायरेक्टर तनिष्क शर्मा और उनकी सहयोगी प्रिया मिश्रा ने स्टार प्लस चैनल पर ‘नवाबों की सिटी लखनऊ’ नाम के सीरियल में काम करने के लिए बुलवाया।
इसके बाद अभिनय कराने और आर्टिस्ट कार्ड बनवाने के नाम पर हजारों रुपये ऐंठ लिए। इंस्पेक्टर अमित कुमार दुबे का कहना है कि केस दर्ज करके जांच की जा रही है। ठगी के शिकार मुंबई निवासी अंकित ने बताया कि बियॉन्ड ड्रीम्ज प्रोडक्शन हाउस मुंबई की है।
दिसंबर में उन्हें एक परिचित ने फोन कर बताया कि उपरोक्त प्रोडक्शन हाउस का एक ऑफिस गोमतीनगर के मनोज पांडेय चौराहा पर शुरू हुआ है। सीरियल में काम करने से पहले तनिष्क और प्रिया ने सभी कलाकारों से आर्टिस्ट कार्ड बनवाने की शर्त रखी।
विज्ञापन
कार्ड बनवाने के लिए प्रत्येक कलाकार से 12200 रुपये लिए गए। अंकित ने बताया कि उसने बियॉन्ड ड्रीम्ज प्रोडक्शन हाउस के खाते में कुल 30500 रुपये जमा किए जबकि उसके रिश्तेदार विशालखंड एक स्थित एलडीए मार्केट निवासी मनोज धीमान ने 15200 रुपये दिए। एक अन्य कलाकार वंदना पांडेय ने 45500 रुपये तथा विन्नी पटेल ने 17200 रुपये कंपनी के नाम पर तनिष्क को दिए।