फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud on phone call

मनचाही युवतियों से कराते थे बातें, वसूलते थे लाखों रुपये

Sun, 22 May 2022 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
fraud on phone call
लखनऊ। ऑनलाइन नौकरानी की तलाश करते समय बैंक कर्मचारी को कॉल गर्ल मिलने और 52 लाख रुपये ऐंठने के मामले में कई बातें खुली हैं। गिरोह का संचालक संदपी मंडल है। संदीप, लड़कियों से मनचाही बात कराने के नाम पर भी रुपये ऐंठता था। संदीप और उसके गिरोह में शामिल लोगों ने सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये ठगे हैं। यह खुलासा साइबर क्राइम सेल की पूछताछ में हुआ।
विज्ञापन

साइबर क्राइम सेल के प्रभारी रणजीत राय के मुताबिक, कोलकाता के न्यू टाउन हिडको आवासन बिल्डिंग हेयर स्ट्रीट इलाके से गिरोह का संचालन करने वाला संदीप मंडल बहुत ही तेज है। उसने गूगल सर्च पर लोकैंटो प्लेटफॉर्म पर अपनी डेटिंग एड के नाम से आईडी डाल रखी थी। लोकैंटो, गूगल पर विज्ञापन करने का एक इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म है। कोई भी व्यक्ति जो इस प्लेटफॉर्म पर जाता है तो उसके सर्च करने की डिटेल डेटिंग एड को हो जाती है। इसके बाद गिरोह के लोग उसे कॉल करते हैं। बातों में उलझाकर लड़कियों से मनचाही बात कराने, नौकरानी उपलब्ध कराने व अन्य कार्यों का हवाला देकर रजिस्ट्रेशन कराते थे।
विज्ञापन

इसके बाद लड़कियों से फोन पर बात कराकर और वीडियो कॉल कराकर अश्लील बातों में उलझाकर रिकॉर्डिंग कर लेते हैं। इसे वायरल करने की धमकी देकर रुपये ऐंठते हैं। प्रभारी रणजीत राय ने बताया कि गिरोह में तीन से चार लोग और हैं जो फरार हैं। फरार आरोपित, संदीप मंडल को फर्जी आईडी पर 40-50 मोबाइल फोन के सिम उपलब्ध कराने के साथ ही फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed