फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud on behalf of making software

सिमुलेशन सॉफ्टवेयर बनाने के लिए फ्रांस की कंपनी के फर्जी दस्तावेज बनाने पर केस

Thu, 25 Jul 2019 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fraud on behalf of making software
फ्रांस की कंपनी के खिलाफ सॉफ्टवेयर बनाने के नाम पर ठगी का केस
विज्ञापन

कृष्णानगर कोतवाली में भारतीय रेल प्रशिक्षण संस्थान के लिए सिमुलेटर का सॉफ्टवेयर बनाने के नाम पर अलीगंज स्थित टेक्नोसिस सर्विसेज के निदेशक रोहित गुप्ता व फ्रांस की कंपनी मेसर्स कोरिस टेस के सीईओ रेल्फ गैथमैन और कंट्री डायरेक्टर सुधीर धवन के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कराया गया है।
संस्थान के स्टेशन मास्टर प्रदीप पडलिया का कहना है कि सिमुलेटर का सॉफ्टवेयर बनाने के लिए टेक्नोसिस सर्विसेज और फ्रांस की कंपनी मेसर्स कोरिस टेस को ठेका दिया गया था।
विज्ञापन

यह काम एक साल में पूरा होने वाला यह प्रोजेक्ट कंपनी की लापरवाही के चलते निरस्त कर दिया गया। इससे सरकार को 3068690 लाख रुपये की आर्थिक क्षति पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मेसर्स कोरिस टेस ट्रेन ट्रैफिक डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनिंग सिमुलेशन सिस्टम के सॉफ्टवेयर की डिजायन, डवलपमेंट, इंस्टालेशन, टेस्टिंग का काम करती है। संस्थान ने सॉफ्टवेयर बनाने के लिए ओपन टेंडर निकाला था।
जिसे टेक्नोसिस सर्विसेज के निदेशक रोहित गुप्ता ने लिया था। रोहित ने उक्त सॉफ्टवेयर बनाने के लिए फ्रांस की कंपनी मेसर्स कोरिस टेस के साथ मिलकर काम करने के दस्तावेज प्रस्तुत किए थे।
दस्तावेजों में फ्रांस की कंपनी के सीईओ रेल्फ गैथमैन के हस्ताक्षर भी थे। उक्त कार्य लखनऊ स्थित भारतीय रेल प्रशिक्षण संस्थान के अलावा भुली व उदयपुर के लिए भी था।
जिसका स्वीकृति पत्र 11 अगस्त 2009 को जारी किया गया था और काम 10 अगस्त 2010 तक पूरा होना था। हालांकि, नियत तिथि तक काम पूरा नहीं हुआ।
इस बीच कंपनी ने समय सीमा बढ़ाने के लिए पत्र व्यवहार किया। रेलवे ने कंपनी की प्रार्थना पर कई बार काम की तिथि आगे बढ़ाई। बाद में कंपनी को अक्षम मानते हुए उक्त अनुबंध को निरस्त कर दिया गया।

इस बीच फ्रांस की कंपनी के अधिकारियों ने दूतावास में संपर्क कर रोहित की कंपनी से कोई संपर्क न होने की जानकारी दी।
कंपनी के अधिकारियों का कहना था कि सीईओ रेल्फ गैथमैन ने कभी भारत नहीं आए और न ही किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद स्टेशन मास्टर की तरफ से केस दर्ज कराया गया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि रोहित के अलावा फ्रांस की कंपनी के सीईओ रेल्फ गैथमैन और कंट्री डायरेक्टर सुधीर धवन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed