फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud on behalf of land development

आर संस पर कॉलोनी विकसित करने के नाम पर 15 लाख रुपये हड़पने का केस

Mon, 15 Jul 2019 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Fraud on behalf of land development
आर संस पर कॉलोनी विकसित करने के नाम पर 15 लाख रुपये हड़पने का केस
विज्ञापन

गोमतीनगर स्थित आर संस इन्फ्रालैंड डवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी आशीष कुमार श्रीवास्तव पर कॉलोनी विकसित करने के नाम पर 15 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है।
इंस्पेक्टर राम सूरत सोनकर ने बताया कि इंदिरानगर सेक्टर-25 निवासी बनारसी प्रसाद की पत्नी उर्मिला की तरफ से केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
इंस्पेक्टर के मुताबिक, आशीष ने कंपनी की तरफ से नियोजित कॉलोनियों के विकास के उर्मिला से 15 लाख रुपया मांगा था।
उक्त रकम पर उसने हर महीने 45 हजार रुपये लाभांश देने का आश्वासन दिया था। उर्मिला का कहना है कि आशीष ने रुपया लेकर शपथपत्र दिया और कंपनी के डीजीएम वित्त सचिन श्रीवास्तव उर्फ गोलू से परिचय कराया।
विज्ञापन

उर्मिला का कहना है कि आशीष उन्हें हर महीने के लाभांश में पांच प्रतिशत टीडीएस काटकर देते थे। मार्च 2017 तक यह राशि उन्हें मिली।
इसके बाद लाभांश रोक दिया गया। रुपया वापस मांगने पर वह बहाने बनाते रहे। इस बीच आशीष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उर्मला ने आशीष और सचिन के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिटफंड कंपनी व प्लॉट के नाम पर ठगी करने वाले शातिर के खिलाफ केस
गोमतीनगर थाने में फर्जी कंपनियां बनाकर करोड़ों रुपये ठगने के आरोपी आजमगढ़ के सुधांशु श्रीवास्तव उर्फ प्रिंस के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। इंस्पेक्टर राम सूरत सोनकर ने बताया कि शातिर सुधांशु पर चिटफंड कंपनी में निवेश और प्लाट का झांसा देकर रुपये ऐंठने का आरोप है। विकासखंड पांच स्थित गौरी गांव निवासी सुबोध की पत्नी अनीता देवी ने सुधांशु पर प्लॉट के नाम पर 2.10 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। इसके अलावा कानपुर के विजय कुमार, रणधीर सिंह, रवि तिवारी, इमरान अहमद, रॉबिन सिंह, सत्येंद्र सिंह, विशाल, इस्लाम अहमद, मो. कय्यूम ने उसके खिलाफ चिटफंड कंपनी में रुपया निवेश करने का झांसा देकर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed