फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud on behalf of job

प्रमुख सचिव बता रिश्तेदार महिला से नौकरी के नाम पर ऐंठे रुपये, शिकायत करने की चेतावनी पर दी ये धमकी

Sun, 11 Aug 2019 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 11 Aug 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fraud on behalf of job
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में अमेठी की रीता देवी ने गौतमपल्ली निवासी रिश्तेदार प्रदीप कुमार दुबे पर नौकरी का झांसा दे तीन लाख रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि प्रदीप कुमार खुद को प्रमुख सचिव बताता था।
विज्ञापन


उसने आंगनबाड़ी में नौकरी का झांसा देकर रुपया लिया और गायब हो गया। पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी देने पर उसने जानमाल की धमकी देते हुए भगा दिया। इंस्पेक्टर राधा रमण सिंह ने बताया कि रीता देवी यहां अपने पति विनोद कुमार तिवारी व बच्चों के साथ सरोजनीनगर में न्यू गुडौरा के सेक्टर-ओ में किराये के मकान में रहती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने अपने दूर के रिश्तेदार गौतमपल्ली में रहने वाले प्रदीप कुमार दुबे पर ठगी का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि प्रदीप ने खुद को प्रमुख सचिव बताते हुए सचिवालय में कार्यरत होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने का दिया झांसा

वर्ष 2016 में उसने रीता देवी को आंगनबाड़ी में सुपरवाइजर के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए उसने तीन लाख रुपये खर्च की बात कही। रीता ने जमीन बेचकर रुपया दे दिया। तीन साल बाद भी नौकरी नहीं मिली तो रीता ने अपना रुपया वापस मांगा। पीड़िता का कहना है कि प्रदीप उसे टरकाता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed